Muzaffarpur 6 February : पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए B.R.A. Bihar University की महिला फुटबॉल टीम 7 फरवरी 2026 से विद्यासागर यूनिवर्सिटी, मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) में होने वाले मुकाबलों के लिए रवाना हुई। कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश चंद्र राय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
B.R.A. Bihar University की टीम रवाना
पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु बाबा साहेब भीमराव बिहार विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम को दिनांक 7 फ़रवरी 2026 से विद्यासागर यूनिवर्सिटी, मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होने वाले मुकाबलों के लिए रवाना किया गया।

टीम के प्रस्थान के अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश चंद्र राय ने खिलाड़ियों को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस दौरान कुलपति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के निर्माण का भी सशक्त साधन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय की टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेगी।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए टीम के साथ टीम मैनेजर के रूप में श्री सुनील कुमार सिंह को अधिकृत रूप से भेजा गया है। वहीं विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. अशोक कुमार साह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया तथा टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन जीडी मदर सनशाइन एवं आरपीएस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन #wrestling #Muzaffarur #news https://t.co/dg5aTKz62P pic.twitter.com/9dNjrjlJlA
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 5, 2026
पूर्वी क्षेत्र की इस अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी, जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर आगे के चरणों के लिए क्वालीफाई करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय परिवार ने टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।