www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र भक्त का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

June 16, 2026 | by Goltoo

95902ebd-4ecc-4eb8-a03b-d0bfe4f617bb


Muzaffarpur 16 June : B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र भक्त का मंगलवार को पटना के पारस अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी रोग से ग्रसित थे और नियमित डायलिसिस पर थे। उनके निधन पर शिक्षा जगत एवं विश्वविद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र भक्त का निधन

B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र भक्त का मंगलवार सुबह 10 बजे पटना स्थित पारस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। हृदय गति रुकने के कारण उनका देहांत हुआ। वे लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित थे तथा नियमित रूप से डायलिसिस पर थे।

प्रो. उपेंद्र भक्त के निधन की खबर से शिक्षा जगत और विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को शिक्षण एवं शोध क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र भक्त का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र भक्त का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. उपेंद्र भक्त एक विद्वान शिक्षक, कुशल प्रशासक और विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल और हौसला दें।

प्रो. उपेंद्र भक्त के निधन पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रत्नेश मिश्रा, पूर्व सिंडिकेट सदस्य डॉ. रेवती रमण, सीनेट सदस्य डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आभा रानी सिन्हा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. तूलिका सिंह, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता, डॉ. रूपा श्री जमुआर, डॉ. ऋतु कुमारी, डॉ. किरण कुमारी ठाकुर, डॉ. सौरभ राज, डॉ. आनंद प्रकाश दुबे, डॉ. सतीश कुमार तथा डॉ. ललित किशोर समेत अनेक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

सभी ने दिवंगत प्रो. उपेंद्र भक्त के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

RELATED POSTS

View all

view all