Headlines

B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का पुनर्गठन,डॉ ललित किशोर फिर अध्यक्ष

Shaheed Diwas B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का पुनर्गठन,डॉ ललित किशोर फिर अध्यक्ष
Advertisements

Muzaffarpur 26 August : B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का पुनर्गठन:
पूर्व नियुक्त अतिथि प्राध्यापक एवं नवनियुक्त अतिथि प्राध्यापकों ने एमपी सिंह साइंस कॉलेज में संयुक्त रूप से बैठक कर संघ का पुनर्गठन किया।

B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ

डॉ नितेश कुमार एवं डॉ अर्चना कुमारी अतिथि प्राध्यापक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किए गए। महासचिव के रूप में डॉ राघव कुमार एवं सचिव के रूप में डॉ राकेश रंजन का नाम सर्व समिति से प्रस्तावित किया गया।

B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का पुनर्गठन,डॉ ललित किशोर फिर अध्यक्ष
B.R.A. Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का पुनर्गठन,डॉ ललित किशोर फिर अध्यक्ष


संयुक्त सचिव के रूप में डॉ रामकृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ राकेश कुमार एवं डॉ मिंटू कुमारी, ऑडिटर के रूप में डॉ मोमिता बनर्जी एवं मीडिया समन्वयक के रूप में डॉ शिशिर कुमार के नाम पर सबों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

संघ के कन्वेनर के रूप में डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह चुने गए। वहीं डॉ ललित किशोर को सर्व सम्मति से फिर से अध्यक्ष चुना गया।


नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नितेश कुमार ने कहा कि अतिथि प्राध्यापकों के सेवा स्थाईकरण को लेकर विश्वविद्यालय से लेकर सरकार के स्तर तक सामूहिक प्रयास किया जाएगा। जल्द ही कॉलेज स्तर पर भी कार्यकारी समितियां बनाई जाएगी।


कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अर्चना कुमारी ने कहा कि जल्द ही अतिथि प्राध्यापकों का प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री और राज्यपाल महोदय से मिलकर अतिथि प्राध्यापकों के सेवा सामंजन की मांगों को रखेगा।


महासचिव डॉ राघव कुमार ने संगठन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और कहा कि जल्द ही विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की दशा और दिशा को लेकर वृहत सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।


मौके पर डॉ रंजीत कुमार, डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ मयंक, डॉ शरदेंदु सिंह, डॉ आनंद कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ रवि भूषण सिंह, डॉ राजेश्वर पांडे, डॉ संजय कुमार सिंह समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।