Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 November : B.R.A. Bihar University बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी सेंटर के विद्यार्थियों का इंडक्शन मीट आयोजित हुआ।

Bihar University IGNOU Induction Meet

B.R.A. Bihar University IGNOU सेंटर में इंडक्शन मीट आयोजित
B.R.A. Bihar University IGNOU सेंटर में इंडक्शन मीट आयोजित

बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय इग्नू सेंटर-0504 के विद्यार्थियों का सोमवार को विश्वविद्यालय परीक्षा भवन में आयोजित इंडक्शन मीट में मुख्य अतिथि डॉ सनतन कुमार राम, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के निदेशक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडक्शन मीट छात्रों को समृद्ध शैक्षणिक अनुभव प्रदान करता है। इग्नू के पाठ्यक्रमों में उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री उपलब्ध होती है। इसके साथ ही इग्नू के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्म और मल्टीमीडिया संसाधनों का इस्तेमाल होता है। छात्र नियमित वर्ग करें उन्हें ज्यादा लाभ होगा।

B.R.A. Bihar University IGNOU सेंटर में इंडक्शन मीट आयोजित
B.R.A. Bihar University IGNOU सेंटर में इंडक्शन मीट आयोजित

इंडक्शन मीट छात्रों को समृद्ध शैक्षणिक अनुभव प्रदान करता है: डॉ सनतन कुमार राम

Advertisements
Bihar University

बिहार विश्वविद्यालय इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि इग्नू के पाठ्यक्रमों में रोजगार, योग्यता और कौशल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाता है। इग्नू के पाठ्यक्रमों में छात्र अपनी पसंद के मुताबिक विशेषज्ञता चुन सकते हैं। उन्होंने नामांकन एवं परीक्षा प्रपत्र भरने संबंधी जानकारी भी दिया।

सह-समन्वयक डॉ अमितेश कुमार रंजन ने इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।


इंडक्शन मीट में सह- समन्वयक डॉ संजय कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ रितेश कुमार अमर सुंदरम, संजय कुमार, मनोज कुमार, हीरा चौधरी, अनुराग कुमार, रितेश कुमार समेत सभी सहकर्मी उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.