www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football खुदीराम बोस FC vs इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड FC

November 17, 2024 | by Goltoo

g71

Muzaffarpur 17 November : आज दिनांक 17 11 24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब ने इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया.

Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


आज दिनांक 17 1124 को लीग टूर्नामेंट का 41वा मैच खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब और इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।आज के खेल का शुभारंभ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी विजय कुमार,मोहम्मद करार ने अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football Khudiram FC vs Electronic World FC
Ravi Mehta Memorial Football

खेल के शुरुआत में खुदीराम फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 23 साहिल कुमार ने खेल के ग्यारहवें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल कर अपने टीम को एक शून्य से आगे कर दिए इस पर पलटवार करते हुए इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 10 मोहम्मद जाहिद के द्वारा गोल कर स्कोर एक-एक से बराबरी कर दिया गया.

Ravi Mehta Memorial Football

मध्यांतर तक दोनों टीम एक एक गोल से बराबरी पर थी।मध्यांतर के पश्चात खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 9 चंदन कुमार ने एक गोल कर अपनी टीम को दो एक से आगे कर दिया खेल के समाप्ति पर शहिद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब ने इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया ।


आज के मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक और आमोद कुमार प्रतिनियुक्त थे। दिनांक 18 11 24 को लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाएंगे ।


पहला मैच बैरिया फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा ।
दूसरा मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all