Headlines

B.R.A. Bihar University के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप

Bihar University
Advertisements

Muzaffarpur 1 August : बीआर अंबेडकर Bihar University के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप लगाया गया।

B.R.A. Bihar University ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप

ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप में आर के मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मिठनपुरा के डेंटिस्ट डॉ राहुल कुमार ने विभाग के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को दांतों की सुरक्षा और देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम से कम छह माह के अंतराल पर डेंटिस्ट से दांत का चेकअप करवाना चाहिए। उन्होंने दांतों की बीमारी पायरिया, फ्लोसिस्, केबीटी आदि के बारे में विस्तार से बताया।

B.R.A. Bihar University ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप
B.R.A. Bihar University ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप

हर घर में माता-पिता और अन्य लोगों को भी दांतों की सुरक्षा से संबंधित उपायों पर ध्यान देना चाहिए। तंबाकू से बने उत्पादों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शराब का सेवन भी दांत के लिए हानिकारक है। दांतों की सुरक्षा के लिए पानी में फ्लोराइडेशन का सेवन बढ़ाना जरूरी है। अच्छे मौखिक स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों के सेवन की भी जानकारी जरूरी है।

B.R.A. Bihar University ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप
B.R.A. Bihar University ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप


*कैंप में दर्जनों छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की गई। उन्हें दांतों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए।


विभाग की अध्यक्षा डॉ रंजना कुमारी ने कहा कि ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में दांतों की साफ सफाई और देखभाल को लेकर जागरूकता लाना है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से ब्रश करना, फ्लॉसिंग करना, नियमित माउथवॉश का प्रयोग करना और हर छह महीने पर चेकअप कराना आवश्यक है। उन्होंने डेंटिस्ट डॉक्टर राहुल कुमार द्वारा दन्त सुरक्षा से संबंधित जानकारी देने के लिए उनका आभार प्रकट किया।


मौके पर डॉ गौरव पांडे, डॉ नीलम कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ दीपक कुमार, डॉ नीति किरण, डॉ रितिका कुमारी समेत विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *