Headlines

B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में श्रम दिवस पर कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Bihar University Bihar University
Advertisements

Muzaffarpur 1 May : दिनांक 30.4.25 को मनोविज्ञान विभाग B.R.A. Bihar University में श्रम दिवस के अवसर पर विभाग में कार्यरत सभी गैर शैक्षणिक सहकर्मियों को विभाग एवं छात्र-छात्राओं की ओर से अंग वस्त्र, मिष्ठान एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में श्रम दिवस

B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में श्रम दिवस


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुमार गुप्ता ने सभी कर्मचारियों — रविन्द्र कुमार ओझा, प्रमोद राम, अभय शंकर, कविता एवं जितेंद्र कुमार — के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पद की गरिमा बनाए रखना तथा मानवीय संवेदना के साथ कार्य करना ही सच्चे कर्म की पहचान है। उन्होंने इंसान को इंसान के रूप में समझने को सर्वोपरि कर्तव्य बताया।


इस मौके पर प्रो. आभारानी सिन्हा ने विभागीय कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। शोधार्थी गुंजा ने श्रम दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला, वहीं शोधार्थी वंदना ने एक करूणामयी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावनात्मक ऊँचाई प्रदान की।

कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. तुलिका सिंह द्वारा तैयार की गई थी एवं उन्होंने ही मंच संचालन का कार्य भी किया। कार्यक्रम में डॉ. विकास कुमार, प्रो. अलका जायसवाल, प्रथम सेमेस्टर एवं पीएचडी कोर्स वर्क के शोधार्थीगण सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने श्रमिकों के योगदान को सम्मान देने की परंपरा को प्रोत्साहित किया और विभागीय सौहार्द को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *