Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 May : मुजफ्फरपुर के B.R.A. Bihar University में छात्र संवाद के दौरान कई छात्रों की वर्षों पुरानी रिजल्ट समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं स्नातक नामांकन के लिए पोर्टल खुलते ही पहले दिन 700 आवेदन आए।

B.R.A. Bihar University में छात्र संवाद,नामांकन पोर्टल भी खुला

मुजफ्फरपुर स्थित B.R.A. Bihar University में सोमवार को आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्रों की लंबित समस्याओं का समाधान किया गया। इस संवाद की अध्यक्षता परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर रामकुमार ने की।

कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प मामला सामने आया, जहां एक छात्र नितीश कुमार पिछले सात वर्षों से अपने रिजल्ट में सुधार के लिए प्रयास कर रहे थे। वे सत्र 2016-19 के छात्र रहे हैं, लेकिन उनके पार्ट-2 के अंक जुड़ नहीं पाए थे, जिसके कारण उनका रिजल्ट लंबित हो गया था। छात्र संवाद के दौरान परीक्षा नियंत्रक ने स्वयं हस्तक्षेप करते हुए उनके परिणाम को ठीक कराया।

Advertisements
B.R.A. Bihar University में छात्र संवाद,नामांकन पोर्टल भी खुला
B.R.A. Bihar University में छात्र संवाद,नामांकन पोर्टल भी खुला

इसी तरह कई अन्य छात्रों ने भी अपनी समस्याएं सामने रखीं। खुशबू कुमारी ने बताया कि वह सत्र 2022-25 की छात्रा हैं, लेकिन उनके फाइनल ईयर के अंकपत्र में पार्ट-1 का परिणाम शामिल नहीं था। वहीं, एबीएस कॉलेज, लालगंज के छात्र सोनू ठाकुर ने शिकायत की कि प्रैक्टिकल में 50 की जगह 70 अंक दर्ज हो गए, जिससे उनका रिजल्ट पेंडिंग हो गया।

एक अन्य छात्र आशीष ने बताया कि उनकी दो परीक्षाएं किसी दूसरे छात्र के रोल नंबर पर दर्ज हो गई थीं। ऐसे कई मामलों को सुनकर Bihar University प्रशासन ने मौके पर ही समाधान करने की कोशिश की।

छात्र संवाद में परीक्षा विभाग के रंजीत कुमार ने सभी शिकायतों को रिकॉर्ड में दर्ज किया और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

इस बीच, विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन की प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू हो गई है। पोर्टल खुलते ही पहले दिन करीब 700 छात्रों ने आवेदन किया। नामांकन के लिए 25 मई तक आवेदन किया जा सकता है। फिलहाल पोर्टल पर 124 कॉलेजों के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 37 डिग्री कॉलेजों को अभी जोड़ा जाना बाकी है।

डिएसडब्ल्यू आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि 25 मई के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर नामांकन शुरू होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर सही भरें, क्योंकि उसी पर ओटीपी, आवेदन संख्या और पासवर्ड भेजा जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया में छात्रों को तीन चरणों में अपनी जानकारी भरनी होगी—पहले व्यक्तिगत विवरण, फिर शैक्षणिक योग्यता और अंत में आवश्यक दस्तावेज जैसे 10वीं-12वीं के अंकपत्र, आधार कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद 600 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ऑन-द-स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त करने पर भी विचार कर रहा है। फिलहाल छात्र पूरे जिले के कॉलेजों में से अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.