Headlines

Bank of Baroda मुजफ्फरपुर ने उत्साहपूर्वक बैंक का 116 वां स्थापना दिवस मनाया

Bank of Baroda Bank of Baroda
Advertisements

Bank of Baroda के 116 वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय एवं मुजफ्फरपुर शाखा के अंतर्गत सभी शाखाओं ने 20 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया. सर्वप्रथम मो. तबरेज हैदर, क्षेत्रीय प्रमुख ने सभी स्टाफ सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी एवं झण्डा दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया. यह रैली प्रातः 7 बजे, अखाड़ाघाट रोड स्थित बैंक की क्षेत्रीय कार्यालय से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई अखाड़ाघाट शाखा में सम्पन्न हुई. इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय एवं शहर की सभी शाखाओं से आए समस्त स्टाफ सदस्यों ने सहर्ष सहभागिता की.

Service Regularization
Bank of Baroda 116 वां स्थापना दिवस
Service Regularization
Bank of Baroda अखाड़ाघाट रोड स्थित बैंक की क्षेत्रीय कार्यालय
Service Regularization
Service Regularization
Service Regularization
Service Regularization
Bank of Baroda Bike Rally
Bank of Baroda Bike Rally

Bank of Baroda का 116 वां स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण

इसके उपरांत मो. तबरेज हैदर, क्षेत्रीय प्रमुख एवं श्री पंकज कुमार, उप क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा मुक बधिर विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर श्री अमित कुमार, शाखा प्रबंधक, कलमबाग एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे ।

Service Regularization

क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर

इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर के सभागार में बैंक ऑफ बड़ौदा के संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड (तृतीय) की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वल किया गया. इसके साथ ही बैंक के सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्यों को उनके कार्यकाल में अभूतपूर्ण योगदान देने हेतु सम्मानित किया गया.

Bike Rally on the occasion of Foundation of Bank of Baroda
Bike Rally on the occasion of Foundation of Bank of Baroda

बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर के सभागार में ए एस जी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इन सभी के अलावा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बैंक की विभिन्न शाखाओं में ग्राहक संगोष्ठी के आयोजन के साथ

अन्य जनहित से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.

इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ ,पंकज कुमार, रंजीत, रनक डे, ईशांत, कृष्णा, सम्भव, विवेक ,आदर्श, सौरभ, प्रियंका, दीप्ति एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Service Regularization

अखाड़ा घाट रोड शाखा में बैंक स्थापना दिवस

Service Regularization
राधा कॄषण केडिया बालिका उच्च विद्यालय बालू घाट में सीलिंग फैन, नोट बुक एवं पेन वितरण किया गया ।
Service Regularization
Service Regularization
Bank of Baroda Branch Akharaghat Customers

इस अवसर पर अखाड़ा घाट रोड शाखा में भी हर्षोल्लास से बैंक स्थापना दिवस मनाया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नीतिन भारती की अध्यक्षता में ग्राहक बैठक आयोजित की गईं । सभी सम्मानित ग्राहक बंधु को सम्मानित किया गया । इस बैठक मे बहुत से ग्राहक एवं कर्मचारी गण समीर कुमार, विकास, गुंजन, अनुराधा, उपासना, मोनिका , फ़िरदौस , अविनाश, चंदन आदि उपस्थित रहे । इस शुभ अवसर पर अखाड़ा घाट रोड शाखा द्वारा राधा कॄषण केडिया बालिका उच्च विद्यालय बालू घाट में सीलिंग फैन, नोट बुक एवं पेन वितरण किया गया ।

बैंक ऑफ बड़ौदा के 116 वे स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

#Bankofbaroda #Muzaffarpur #news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *