Headlines

Chandigarh University मोहाली में नहाते हुए वीडियो वायरल होने पर आठ छात्राओं की आत्महत्या की कोशिश

SKJ Law College
Advertisements

Mohali 18 September : पंजाब के मोहाली में नहाते हुए वीडियो वायरल होने पर आठ छात्राओं ने की आत्महत्या की कोशिश. पंजाब के मोहाली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात बवाल खड़ा हो गया जब एक छात्रा ने 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो को वीडियो को वायरल कर दिया.

SKJ Law College
Student who made video viral being questioned by University Staff in Mohali Social media image

एक छात्रा ने 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो को अपने मित्र को शिमला भेजा. उस मित्र ने वीडियो को वायरल कर दिया. इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी की 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है. इसमें से एक छात्रा की हालत गंभीर है.

रात के 2:00 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस पहुंची है. यूनिवर्सिटी की छात्राएं आक्रोशित थीं और पुलिस का भी विरोध किया. वीडियो को आगे भेजने वाले छात्रों को हिरासत में लिया गया है. छात्रा के बारे में पता चला है कि वह काफी समय से छात्रों की वीडियो बनाया करती थी और फिर अपने मित्र को शिमला भेज दिया करती थी.

वीडियो वायरल मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा है कि यह गंभीर मामला है, यह बहुत दुखद है. इस मामले की जांच की जा रही है. मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए हूं कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रात जमकर बवाल हुआ और नारेबाजी ,हंगामा, पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की गई. यूनिवर्सिटी प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए हैं.

#Mohali #chandigarhuniversity #chandigarh #viralvideo