Headlines

मुजफ्फरपुर में डेंगू से सावधान, डेंगू के लक्षण क्या हैं ?

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 26 October : मुजफ्फरपुर में डेंगू पांव पसारता जा रहा है. बिहार सरकार द्वारा जारी अलर्ट के बाद ही मुजफ्फरपुर में डेंगू के 5 नए मरीज मिले. इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या व 57 हो गई है. सबसे ज्यादा मुसहरी में २१ मरीज हैं. मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में 42, पीएचसी में दो, आईजीआईएमएस में 6, एम्स पटना में चार और डीएमसीएच में तीन डेंगू मरीज है मुजफ्फरपुर के. डेंगू मरीज का यह तो सरकारी आंकड़ा है इसके अलावा भी निजी स्तर पर लोगों को डेंगू का इलाज करा रहे हैं जिसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है.

डेंगू मच्छर स्थिर और साफ पानी में पनपता है और दिन में ही ज्यादातर काटता है.

SKJ Law College


फोगिंग की खानापूर्ति कागजों पर की जा रही है. दीपावली के बाद गंदगी का निपटारा करने में हांफ रहा नगर निगम. शहर में जलजमाव कारण है, छुटकारा मुजफ्फरपुर को निकट भविष्य में नहीं होने जा रहे है. पिछले कई वर्षों से स्मार्ट सिटी के नाम पर गड्ढों को खोदकर छोड़ा गया, जल जमाव हुआ,अभी भी कई जगहों पर वही स्तिथि है.
अपने आसपास जल जमाव न होने दें और मच्छरों से बचने के उपाए जरूर करें.

डेंगू के लक्षण क्या हैं ?

डेंगू के लक्षण हैं सर दर्द,उलटी,जी मिचलाना, मांसपेशियों हड्डियों में दर्द,मांसपेशियों में सूजन ,आँखों के पीछे सूजन,त्वचा पर चकत्ते और उलटी के साथ खून भी दिखे तो गंभीर मामला हो सकता है इसलिए जल्द जाँच और उपचार शुरू करे.डेंगू जुलाई से अक्टूबर महीने के बीच फैलता है.

#muzaffarpur #dengu #news