Muzaffarpur 14 July : Bharti Teacher Training College भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित विद्या भारती, विद्वत परिषद, उत्तर बिहार की बैठक में विद्वत परिषद के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ देवनंदन सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। विद्या भारती इस दिशा में शिक्षाविदों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में देश स्तर पर काम करने का प्रयास कर रही है।
Bharti Teacher Training College

शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय लक्ष्य को लेकर चलने की जरूरत : डॉ देवनंदन सिंह
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल को तैयार करने में विद्या भारती ने अहम भूमिका निभाया है। शिक्षा नीति लागू तो हो गई है, मगर व्यावहारिक रूप से इसे और मजबूत करने की जरूरत है। भारतीय ज्ञान परंपरा, शोध, नवाचार, मातृभाषा में शिक्षा और मूल्य आधारित शिक्षा को केंद्र में रखकर काम करने की जरूरत है। तभी हमारा देश स्वस्थ और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हो सकता है। वसुधैव कुटुंबकम की भावना पल्लवित पुष्पित हो सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उन्नयन और व्यावहारिक पक्ष को लेकर यह विद्वत परिषद उत्तर बिहार में लगातार काम करेगी। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि हर महीने विद्युत परिषद की व्यापक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
LS College इतिहास विभाग और उर्दू विभाग द्वारा इंडक्शन मीट https://t.co/CqjjvQ8CBp #Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/b1vsaLWqLY
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 13, 2024
बैठक में भारतीय भाषा मंच के संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार, भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव डॉ ललित किशोर, लोक शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री डॉ सुबोध कुमार, अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार, उप सचिव प्रो अंकज कुमार, प्राचार्य प्रो राजेश कुमार वर्मा, पूर्व डीआईजी डॉ सुकन पासवान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।