Muzaffarpur News

Bharti Teachers Training College माँ सरस्वती षोडशोपचार विधि से पूजन

Advertisements

Muzaffarpur 4 February : दिनांक 03/02/2025 दिन सोमवार को Bharti Teachers Training College भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेश कुमार वर्मा जी ने माँ सरस्वती षोडशोपचार विधि से पूजन किया, जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, कार्यकर्ता बंधु एवं बीएड डीएलएड के समस्त छात्र समिलित हुए ।

Bharti Teachers Training College

Bharti Teachers Training College
Bharti Teachers Training College

माता सरस्वती की सविधि पूजन के बाद वासंती रंगो में डूबे हुए सरस और मधुर गीतों की प्रस्तुति हुई। हर्षोउल्लास के इस वातावरण में अबीर गुलाल के बादल छा गए और चारों ओर मीठी वसंती बयार फैल गई । सभी ने वसंत ऋतु के गीत को गाया और गुलाल के रंगों से इस त्योहार को बहुत अच्छे ढंग से मनाया ।

Bharti Teachers Training College

महाविद्यालय के प्रांगण में सरस्वती पूजन उत्सव और बसंत उत्सव के इस कार्यक्रम में सरस और सुमधुर गीतों की प्रस्तुति के साथ रंग गुलाल के बादल छा गए । महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष का पुनः नवीनीकरण किया गया जिसमें महाविद्यालय के सचिव डॉ ललित किशोर जी ,महाविद्यालय अध्यक्ष प्रो सत्यनारायण गुप्ता जी, विभाग निरीक्षक श्री ललित कुमार राय जी और महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार जी ने इसको पुनः स्थापित किया।

जिसमें सभी पदाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं दिया और महाविद्यालय के सभी कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापन किया । सभी ने प्रसाद का लुफ्त उठाया और एक दूसरे को वंसतोउत्सव की शुभकामनाएं दी

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.