Muzaffarpur 5 January : Bharti Teachers Training College के सचिव डॉ ललित किशोर ने बताया कि महिंद्रा सीएसआर परियोजना के तहत नंदी फाउंडेशन व भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला की शुरुआत की गई है। यह कार्यशाला सात दिनों तक चलेगा। कार्यशाला के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
Bharti Teachers Training College
नंदी फाउंडेशन की ओर से महिंद्रा कंपनी की कॉरर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) परियोजना के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल व नंदी फाउंडेशन के विशेषज्ञ द्वारा किया गया।

इस कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी कार्यकर्ता बंधु , प्राध्यापकों में डॉ सतीश चंद्र, श्री शैलेंद्र कुमार मिश्रा, श्री सरोज कुमार, श्री मनोज कुमार श्री प्रवाल बेरा, डॉ मिनी कुमारी डॉ अनामिका रानी, श्री हितेंद्र कुमार और कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ कुमार उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ पाल ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है,जो सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
RDS College में सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई,बालिका शिक्षा में योगदान पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश @brabu_ac_in @DineshCRai https://t.co/QAqgFxJaYF pic.twitter.com/R2iMPlQW6e
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 3, 2026
कार्यशाला का संचालन महिंद्रा से आई हुई विशेषज्ञ पूजा चौहान ने किया, जिन्होंने इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। पूजा चौहान ने व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों जैसे तनाव प्रबंधन, टीम वर्क डिजिटल तकनीक और सार्वजनिक बोलचाल पर केंद्रित सत्र आयोजित किए गए। बताया कि इस कार्यशाला से सभी प्रशिक्षुओं का व्यक्तित्व विकास होगा। इससे वे जीवन में हर प्रकार के चुनौतियों का सामना करने में अपने को सक्षम पाएंगे।
यह कार्यक्रम बिहार के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। महिंद्रा सीएसआर और नंदी फाउंडेशन के इस संयुक्त प्रयास से सामुदायिक विकास को गति मिलेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।