www.goltoo.in

बिहार में 211 New Degree College में बिना नए भवन के शुरू होगी पढ़ाई, गांवों तक पहुंचेगी उच्च शिक्षा

August 4, 2026 | by Goltoo

211 degree12

Patna 4 Augsut : बिहार में 211 New Degree College अस्थायी परिसरों से शुरू होंगे। 5 अगस्त तक कॉलेज वरीयता भरें, SAMARTH पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया।

बिहार में 211 New Degree College में बिना नए भवन के शुरू होगी पढ़ाई

बिहार सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 211 New Degree College की स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) द्वारा विश्वविद्यालय आवंटन के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। हालांकि, इन कॉलेजों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शुरुआती वर्षों में अधिकांश संस्थान अपने स्थायी भवनों में नहीं, बल्कि मध्य विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान और अन्य उपलब्ध सरकारी परिसरों से संचालित होंगे। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है, जबकि स्थायी भवनों का निर्माण बाद में किया जाएगा।

211 New Degree College : सत्र 2026-30 तक अस्थायी परिसरों में चलेगी पढ़ाई

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार, सत्र 2026-30 के दौरान नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय अस्थायी भवनों से संचालित किए जाएंगे। यानी इस अवधि में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का पूरा स्नातक पाठ्यक्रम इन्हीं अस्थायी परिसरों में पूरा हो सकता है। कई स्थानों पर कॉलेजों के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अतिरिक्त कक्ष, मध्य विद्यालयों के कमरे और अन्य सरकारी भवनों का उपयोग किया जाएगा। सरकार का मानना है कि भवन निर्माण की प्रतीक्षा करने के बजाय पहले शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करना अधिक महत्वपूर्ण है।

बिहार में 211 New Degree College में बिना नए भवन के शुरू होगी पढ़ाई
बिहार में 211 New Degree College में बिना नए भवन के शुरू होगी पढ़ाई

ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने की रणनीति

राज्य सरकार ने नए कॉलेजों को केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि दूरस्थ प्रखंडों तक भी स्थापित किया है। इससे ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। कुछ कॉलेज अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और अन्य उपलब्ध सरकारी परिसरों में संचालित होंगे। वहीं, कुछ स्थानों पर भवन उपलब्ध नहीं होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार पहले शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षणिक व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है।

48 घंटे की समय-सीमा में भरनी होगी कॉलेज वरीयता

विश्वविद्यालय आवंटन की अधिसूचना जारी होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को केवल 5 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक कॉलेजों की वरीयता (Preference) भरने का समय दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन या नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 211 कॉलेजों में अपनी पसंद दर्ज करते समय संबंधित विश्वविद्यालय और कॉलेज की जानकारी सावधानीपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है।

SAMARTH पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया

कॉलेज आवंटन की पूरी प्रक्रिया SAMARTH पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों को अपने मूल आवेदन में दर्ज ईमेल आईडी, CUT Form Number और Academic Score का ही उपयोग करना होगा। विभाग ने निर्देश दिया है कि वरीयता भरने से पहले अभ्यर्थी उपलब्ध सूची का मिलान कर यह सुनिश्चित करें कि चयनित कॉलेज उनके आवंटित विश्वविद्यालय के अंतर्गत ही आता है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी के आधार पर ही आगे की कॉलेज आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उच्च शिक्षा के विस्तार की नई दिशा

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल बिहार में उच्च शिक्षा के विकेंद्रीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थायी भवनों की अनुपस्थिति निश्चित रूप से चुनौती है, लेकिन इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज शिक्षा की शुरुआत में तेजी आएगी। यदि निर्धारित समय में भवन निर्माण और आवश्यक सुविधाएं विकसित हो जाती हैं, तो यह योजना राज्य में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all