Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर का सबसे पसंदीदा कारोबार है प्रॉपर्टी डीलिंग का. प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार में मुजफ्फरपुर में कई हत्याएं भी हो चुकी हैं.

Muzaffarpur 31 August : जल में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं कर सकते मुजफ्फरपुर में ,रंगदारी से खौफ में प्रॉपर्टी डीलर
मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी का ऑडियो का सच क्या है? मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में एक बड़ा सौदा किया एक प्रॉपर्टी डीलर ने. मुजफ्फरपुर का सबसे पसंदीदा कारोबार है प्रॉपर्टी डीलिंग का. प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार में मुजफ्फरपुर में कई हत्याएं भी हो चुकी हैं. मुजफ्फरपुर में आप कोई प्रॉपर्टी की बड़ी डीलिंग करेंगे तो आप पर सबसे पहले रंगदारी का खतरा होगा. किसी भी प्राइम लोकेशन की जमीन की डीलिंग होती है तो उस पर भू माफियाओं की नजर होती है साथ ही रंगदारों की भी. कल्याणी चौक पर हुए बड़े प्रॉपर्टी डीलिंग में पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या ही कर दी गई थी.

अभी अभी नया मामला मिठनपुरा के ही एक बड़ी प्रोपेर्ट डीलिंग के बाद आया. मिठनपुरा मुजफ्फरपुर के नंद विहार कॉलोनी के प्रॉपर्टी डीलर विजेंद्र कुमार ने 50 लाख की रंगदारी मामले का ऑडियो वायरल हुआ है.ऑडियो की सच्चाई जांची नहीं गई है सच क्या है. उनसे भी VPN पर कॉल कर रंगदारी मांगी गई .इस मामले में केस मिठनपुरा थाना में दर्ज कराया गया है 18 अगस्त को. 2 सप्ताह पहले का यह मामला है जब रंगदारी ऑडियो कॉल से मांगी गई थी. इसमें कुख्यात मंटू शर्मा, पूर्व मेयर मर्डर केस के शूटर गोविंद, ओंकार सिंह समेत कई नाम आए. समीर पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में भी इन सब के नाम आ चुके हैं .इन सबों के ऊपर अब तक कोई कार्यवाही पुलिस ने नहीं किया है.

प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने का ऑडियो आप सुनेंगे तो उसमें प्रॉपर्टी डीलर उन्हें भैया भैया का संबोधन कर रहे हैं और प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि है मंटू की आवाज है. आपको बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि इमली चौक पर चौक पर 30 कट्ठा जमीन का सौदा जमीन मालिक के शंकर तिवारी से किया.

Advertisements


ऑडियो कॉल में रंगदार या ह भी कहते सुने जायेंगे की फजीहत करा दी है शहर में.जल में रहकर मगरमच्छ से दुश्मनी कर नहीं रह सकते.


इतने बड़े एग्रीमेंट होने के बाद रंगदारी तो मुजफ्फरपुर में आनी ही है. मुजफ्फरपुर में हर बड़े व्यवसाय और भूखंड पर रंगदारों की नजर होती है. उनके बिचौलिए घूमते रहते हैं मुखबीर घूमते रहते हैं बाजारों में.
18 अगस्त को तीन बार कॉल आया था व्हाट्सएप पर जिसमें रंगदारी मांगी गई थी. पहले गोविंद ने कॉल किया फिर मंटू शर्मा को कांफ्रेंस में जोड़ा गया उसके बाद धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई और नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गई और समीर कुमार हत्याकांड की भी याद दिलाई गई.
इस सम्बन्ध में प्रॉपर्टी डीलर ने डीजीपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है.

#crimenews #muzaffarpurcrime #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.