Headlines

Bihar Board Admit Card 2023 : बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड जारी, इसी एडमिट कार्ड से होंगे प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 9 January : बिहार बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है दसवीं की परीक्षा का. 14 फरवरी से आयोजित होने वाली बोर्ड के मैट्रिक के परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की लिंक से आप क्लिक कर देख सकते हैं. एडमिट कार्ड आज दिनांक 08.01.2023 से वेबसाइट पर अपलोड रहेगा मैट्रिक का प्रैक्टिकल परीक्षा दिनांक 19.01.2023 से 21.01.2023 तक आयोजित होगी मैट्रिक का फाइनल परीक्षा दिनांक 14.02.2023 से 22.02.2023 तक आयोजित होगी।

लिंक नीचे भी दी गई है जिस पर क्लिक करने से आप एडमिट कार्ड वाले पोर्टल पर पहुंच जाएंगे. वहां अपनी जानकारियां/डिटेल भरने के बाद आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें स्कूल कोड, कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ डालने के बाद सर्च पर क्लिक करेंगे तो आपके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा.


एडमिट कार्ड के आधार पर स्टूडेंट्स 19-21 जनवरी तक होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. इसी एडमिट कार्ड के आधार पर स्टूडेंट्स 14-22 फरवरी तक होने वाली थ्योरी की परीक्षा में शामिल होंगे.


एडमिट कार्ड ऑफ वेबसाइट पर 15 जनवरी तक देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं. बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड केवल उन परीक्षार्थियों को जारी किया है जो सेण्टआप परीक्षा में में शामिल थे. स्कूल प्रधानाचार्य स्कूल और स्कूल पासवर्ड के जरिए, विद्यालय एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों में बाटेंगे. एडमिट कार्ड विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने आईडी पासवर्ड से डाउनलोड कर विद्यार्थियों को देंगे और उनके हस्ताक्षर और मोहर उस पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

#biharboard #matricexam #admitcard #boardexam