Bihar News
Advertisements

Breaking News

बिहार के मुख्यमंत्री आवास पर कोरोना का हमला दर्जनों कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.कोरोना प्रोटोकॉल की बड़ी लापरवाही सामने आई है.

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ राज्य कैबिनेट के कई अन्य मंत्री संक्रमित पाए गए हैं.दोनों डिप्टी सीएम के अलावा राज्य सरकार में शामिल मंत्री सुनील कुमार, अशोक चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया है.

Advertisements
Deputy CM in Muzaffarpur on 3rd January

ये जानकारी उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने खुद ट्वीट कर दी है.उन्होंने लिखा-सर्दी बुखार के प्रारंभिक लक्षणों के बाद परीक्षण कराने पर मेरा रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आया है।विगत कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आये सभी लोग अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें।कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग पालन के साथ मास्क का प्रयोग और टीकाकरण जरूर करायें।

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लिखा – मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है. फ़िलहाल अपने पटना निवास पर क्वारंटीन में हूँ. कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें. आप सब भी अपना ध्यान रखें.

Deputy CM with others in Muzaffarpur

आपको बता दें उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद 3 जनवरी को मुजफ्फरपुर के दौरे पर थे और उनके साथ उद्योग मंत्री सईद सहनवाज हुसैन भी थे.इनके साथ कई और विधयक,पूर्व मंत्री और अन्य नेताओं ने भी मंच को साझा किया था साथ ही और भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था.मुजफ्फरपुर के केस स्थानों का भ्रमण भी किया था और बहुत सरे लोग सम्पर्कक में आए थे.

Deputy Cm Tarkishore Prasad with others in Muzaffarpur in Khadi Mela

#biharnews #corona #biharcoronanews #biharcabinet

ये भी पढ़ें –बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद,रेणु देवी और कैबिनेट के कई अन्य मंत्री संक्रमित-Bihar Cabinet Corona Blast

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यधिक सुरक्षित मर्सिडीज मेबैक कार Mercedes MaybachS650 Guard

Tap Water Electric Heater: सेकंडों में गर्म पानी चाहिए तो लगाइये मिनी वाटर हीटर

झारखण्ड में कोरोना के कारण पाबंदियों का दौर शुरू, जानिए आंशिक लॉक डाउन में क्या क्या होगा.

बिहार में कोरोना के खतरे को देखते हुए कई पाबंदिया लागु नाईट कर्फ्यू भी-Partial lockdown

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी खेल कूद कार्यक्रम रद्द

चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की यंगमेंस क्रिकेट क्लब पर शानदार जीत

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.