Headlines

Bihar Corona Update: New Corona Guideline,हटा Lockdown Curfew ,कोरोना प्रोटोकॉल अनिवार्य

Shaheed Diwas
Advertisements

BiharFightsCorona Update of the day.

295 more #COVID19 +ve cases have been reported so far on 5th Feb 2022.

Taking total count of Active cases in Bihar to 2450 The break up is as follows.

Shaheed Diwas

आज से रौनक बढ़ेगी स्कूल कॉलेज और बाजार में.

कोरोना गाइड लाइन में छूट,हटा लॉक डाउन कर्फ्यू ,कोरोना प्रोटोकॉल अनिवार्य


पटना 7 फरवरी : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब समाप्ति की और है. किसी भी जिले में 50 से ज्यादा संक्रमित नहीं मिले पटना में कल 44 नए मांमले आये है. ज़्यदातर जिलों में 10 से भी कम मामले देखे जा रहे प्रतिदिन.
संक्रमण घटते ही गाइड लाइन में भी छूट दिए गए है. स्कूल और महाविद्यालय खुलेंगे. कॉलेज पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे. कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
धार्मिक स्थल भी खुल जायेंगे आज से.
कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ तथा 9वीं एवं ऊपर की कक्षाओं से संबंधित सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा कोचिंग संस्थान शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे।
सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खुलेंगे। केवल टीका प्राप्त आगंतुकों को ही कार्यालय में प्रवेश अनुमान्य होगा।
सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। सभी पार्क एवं उद्यान प्रातः 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक खुलेंगे। सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें (आगंतुकों के साथ) 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगी।
जिला प्रशासन की पूर्वानुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। विवाह समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध कार्यक्रम अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किये जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा – हम सभी बिहारवासियों को कोविड के कारण अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क के उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना नितांत आवश्यक है।

#covid19 #biharnews #lockdown