Headlines

Bihar Cricket News: बबलू इलेवन को हरा भारती क्लब सेमीफाइनल में

SKJ Law College
Advertisements

बबलू इलेवन को हरा भारती क्लब स्वर्गीय मुकुल मुरारी मेमोरियल कप के सेमीफाइनल में

Samastipur 17 June : समस्तीपुर में आयोजित स्वर्गीय मुकुल मुरारी मेमोरियल कप के पहले क्वार्टर फ़ाइनल में भारती क्लब ने बबलू इलेवन को 19 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

SKJ Law College


आज स्थानीय रेलवे ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती क्लब ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 174 रन बनाए जिसमें अंकित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद में 53 रन बनाए वही रिशव ने 36 गेंद पर 48 रनों की शानदार पारी खेली इन दोनों के अलावा रौशन ने 14 गेंद में 3 चौका और 3 गगनचुंबी छक्कों के बदौलत नाबाद 37 रनों की तेजतर्रार पारी खेल कर गेंदबाजी की कमर तोड़ दी।

SKJ Law College
बबलू इलेवन को हरा भारती क्लब सेमीफाइनल में


गेंदबाजी में बबलू इलेवन के तरफ से कृष्णकांत ने 3,हिमांशु ने 2, सुभम और अमित ने एक एक विकेट प्राप्त किए।
जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी।


बबलू इलेवन के तरफ से एकमात्र बल्लेबाज अंश ने 60 रनों की शानदार पारी खेली उसके अलावा शिवमणि ने 16 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और अंततः 155 रन ही बना सकी।

SKJ Law College


गेंदबाजी में आर्यन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए वही शानू ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।एं दोनों के अलावा अक्षत ने एक, एवं अंकित ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के अंकित सिंह को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।

#Bharticlub #Muzaffarpurcricket