Headlines

Bihar Crime News : पटना के बेऊर जेल में अनंत सिंह के पास मोबाइल, फिर फंसे जेल मैनुअल उल्लंघन में

SKJ Law College
Advertisements

Patna 6 April : पटना के बेऊर जेल में अनंत सिंह के पास मोबाइल बरामद,पुलिस छापेमारी में अनंत सिंह के बैग में मिला मोबाइल. 2 के बदले 9 सेवादार रखने का भी हुआ खुलासा. वार्डन सस्पेंड किये गए ,जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस भेजा गया.


SKJ Law College
Twitter Image of Anant Singh

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जो वर्तमान में बेऊर जेल में बंद हैं हमेशा कुछ न कुछ किस्सों के कारण चर्चा में आ जाते हैं. फिलहाल कुछ दिनों से पटना के बेउर जेल में बंद हैं. फिर भी जेल के अंदर दो सेवादार के बदले 9 सेवादार रखकर ऐश की जिंदगी जी रहे थे.

SKJ Law College
Twitter Image of Anant Singh

अनंत सिंह के बैग से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है साथ ही सिगरेट के अनेकों पैकेट मिले हैं. विधायक होने के कारण उन्हें दो सेवादार रखने की अनुमति है फिर भी नौ सेवादारों की सेवा ली जा रही थी, मोबाइल नंबर के साथ साथ एक मोबाइल नंबर की डायरेक्टरी भी मिली है जिसमें बहुत सारे नंबर और नाम लिखे हैं.यह सभी बातें पटना जिला प्रशासन की जेल में अचानक छापेमारी के बाद बरामद हुई है.


दोपहर 12:00 बजे के बाद जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजित सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ पटना के बेउर जेल पहुंचे .पूरी जेल , सारे सेल और ब्लॉक की तलाशी ली गई. जेल के अंदर एक उच्च श्रेणी ब्लॉक होती है जिसमें एमपी एमएलए को रखा जाता है. अनंत सिंह के ब्लॉक में 9 सेवादार थे और सभी से सघन पूछताछ हुई.अनंत सिंह के बैग से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ अनंत सिंह जिस व्हील चेयर का इस्तेमाल करते हैं उसमें सिगरेट भी बरामद हुई. जेल के अंदर अनंत सिंह का बहुत ऐशो आराम की जिंदगी जी रहे थे. जेल मैनुअल के उल्लंघन के मामले में उन पर f.i.r. दर्ज की गई है. जेल में मिले सेवादारों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगी. जेल के वार्डन सस्पेंड कर दिए गए हैं और अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है.

SKJ Law College

#Biharnews #Anantsingh #Patnanews