Sports
Advertisements

Patna 24 May : पटना में आयोजित Bihar Football Association की असाधारण आम सभा में अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता को व्यापक अधिकार सौंपे गए। सभा में 8 सदस्यीय संचालन समिति के गठन और पूर्व जारी निलंबन पत्रों की पुष्टि की गई।

Bihar Football Association की असाधारण आम सभा संपन्न

Bihar Football Association की असाधारण आम सभा रविवार को अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। यह महत्वपूर्ण बैठक राजधानी पटना स्थित होटल सिल्कहाउस प्रीमियर में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा तथा सेवानिवृत्त बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारी अभिजीत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
Bihar Football Association की असाधारण आम सभा संपन्न, अध्यक्ष को सौंपे गए व्यापक अधिकार; 8 सदस्यीय संचालन समिति गठित
Bihar Football Association की असाधारण आम सभा संपन्न, अध्यक्ष को सौंपे गए व्यापक अधिकार; 8 सदस्यीय संचालन समिति गठित

असाधारण आम सभा की शुरुआत अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद राज्य के 30 जिलों के सदस्यों ने बिहार फुटबॉल संघ एवं संघ के पदाधिकारियों की विभिन्न शक्तियां अध्यक्ष में निहित करने का प्रस्ताव पारित किया।

सभा के दौरान अध्यक्ष द्वारा जारी 17 मई 2026 और 19 मई 2026 के निलंबन पत्रों की भी सदन में पुष्टि कराई गई, जिसे सदस्यों ने मंजूरी प्रदान की।

इसके उपरांत अध्यक्ष द्वारा 8 सदस्यीय संचालन समिति के गठन की घोषणा की गई। इस समिति को भी आम सभा की स्वीकृति प्राप्त हुई। गठित संचालन समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं—

  • विकास कुमार (गोल्डी जी)
  • प्रभाकर जायसवाल
  • आश्विनी खत्री
  • मनोज कुमार
  • श्याम बाबू सिंह
  • सत्येंद्र कुमार
  • भावेश कुमार सिंह
  • दिवाकर कुमार

बैठक के अंत में पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आम सभा में लिए गए निर्णयों को बिहार फुटबॉल संघ के संगठनात्मक ढांचे और प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.