Headlines

Bihar Kabaddi Team बिहार कबड्डी टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता SGFI में भाग लेने हेतु रवाना

Bihar Kabaddi Team
Advertisements

पटना 8 December : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया SGFI द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2024 के तहत बालक/बालिका कबड्डी अंडर-14 प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बिहार की 27 सदस्यीय Bihar Kabaddi Team आज पटना से सुविधा एक्सप्रेस द्वारा रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 10 से 12 दिसंबर 2024 तक महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित की जाएगी।

Bihar Kabaddi Team

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा बहाल दल प्रबंधक बाल मुकुंद ने जानकारी दी कि टीम के खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत और तैयारी के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होने का लक्ष्य रखा है। टीम के प्रस्थान से पूर्व फोटो सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें कई विशिष्ट अतिथि और खेल अधिकारियों ने भाग लिया।

Bihar Kabaddi Team बिहार कबड्डी टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता SGFI में भाग लेने हेतु रवाना
Bihar Kabaddi Team बिहार कबड्डी टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता SGFI में भाग लेने हेतु रवाना

इस अवसर पर वैशाली जिला कबड्डी सचिव रवि कुमार, खेल विभाग की श्वेता स्वराज, बालिका टीम की कोच अमृता कुमारी सिंह, और बालक टीम के कोच अविनाश कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही बिहार कबड्डी संघ के संरक्षक कुमार विजय, सीतामढ़ी कबड्डी संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, मुजफ्फरपुर जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, और मुखर्जी सेमिनरी के प्राचार्य त्रिपुरारी सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टीम के प्रस्थान और उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पेफी-बिहार के सचिव कुमार आदित्य, शारीरिक शिक्षा शिक्षक दिलमोहन झा, कुंदन राज, साधना सिंह, और मिथलेश कुमार ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।

टीम को उम्मीद है कि वे इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से बिहार का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *