Headlines

Nigam Chunav : नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के साथ महापर्व का पारा चढ़ने लगा

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 17 September : नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के साथ महापर्व का पारा चढ़ने लगा. नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण के नगर निगम से लेकर नगर परिषद तक के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई. दूसरे चरण के नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत के साथ नगर निगम और नगर परिषद चुनाव की गहमागहमी अब भारी भीड़ में तब्दील हो गई है.

Shaheed Diwas
Symbolic image Nigam Chunav Bihar

दूसरे चरण के पहले दिन नगर परिषद साहेबगंज और पांच नगर परिषद् का नामांकन शुरू हुआ. शुक्रवार 16 सितंबर से दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर नगर निगम माधोपुर सुस्ता मुरौल नगर पंचायत के नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई. साहेबगंज नगर परिषद की भी नामांकन की शुरुआत हो गई है. साथ ही 5 और नगर पंचायतों के लिए भी नामांकन शुक्रवार को शुरू हो गया.

16 सितंबर को 368 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए. मुजफ्फरपुर नगर निगम के लिए 5 वार्ड पार्षद ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. साहेबगंज नगर परिषद और पांच नगर पंचायतों के पहले चरण के लिए 360 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए हैं.

दूसरे चरण के लिए मुजफ्फरपुर नगर निगम और दोनों नगर पंचायतों के लिए 26 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे. पहले चरण के साहेबगंज नगर परिषद 5 नगर पंचायत के लिए 19 सितंबर तक का नामांकन होना है जिसका चुनाव 10 अक्टूबर को होगा.


अब तक हुए नामांकन इस प्रकार हैं


मुजफ्फरपुर नगर निगम
पार्षद पद 06


नगर परिषद साहिबगंज
मुख्य पार्षद 10
उप मुख्य 10
पार्षद 93


नगर पंचायत मुरौल
पार्षद 01


नगर पंचायत सकरा
उप मुख्य पार्षद 03

उप मुख्य पार्षद 06
पार्षद 22


नगर पंचायत बरूराज
मुख्य पार्षद 07
उप मुख्य पार्षद 06
पार्षद 63


नगर पंचायत सरैया
मुख्य पार्षद 03
उप मुख्य पार्षद 10
पार्षद 46


नगर पंचायत मीनापुर
मुख्य पार्षद 01
उप मुख्य पार्षद 03
पार्षद 50


नगर पंचायत तुर्की कुढ़नी
मुख्य पार्षद 01
उप मुख्य पार्षद 03
पार्षद 23

#nigamchunav #muzaffarpurnagarnigam #biharmunicipalelection