Headlines

Bihar Muzaffarpur Premier League 2024 (फ़्लडलाइट क्रिकेट) की तैयारी, दिसंबर में होगी शुरुआत

Shaheed Diwas
Advertisements

मुजफ्फरपुर: जिला टी10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन मुजफ्फरपुर और यश सिनेमा मुंबई के तत्वधान में Bihar Muzaffarpur Premier League 2024 (फ़्लडलाइट क्रिकेट) का आयोजन दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। यह डे-नाइट टूर्नामेंट सात दिन तक चलेगा और इसमें बिहार के कुल 11 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।

Bihar Muzaffarpur Premier League दिसंबर में

Bihar Muzaffarpur Premier League दिसंबर में
Bihar Muzaffarpur Premier League दिसंबर में
Bihar Muzaffarpur Premier League दिसंबर में
Bihar Muzaffarpur Premier League दिसंबर में

टूर्नामेंट का आयोजन शहर के एक प्रमुख स्थल पर किया जाएगा, जहां हर मैच में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता के विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा, हर मैच के “मैन ऑफ द मैच”, “मैन ऑफ द सीरीज” और फाइनल के “मैन ऑफ द मैच” को भी धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर शहर के एक स्थानीय होटल में जिला टी10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें टूर्नामेंट के नियमों और पुरस्कारों की जानकारी दी गई। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।