Headlines

Bihar News : नालंदा में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के जनसंवाद के दौरान धमाका

Shaheed Diwas
Advertisements

नालंदा में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के पास धमाका

Nalanda 12 April : मुख्यमंत्री से कुछ दूरी पर एक धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 15 से 20 फीट की दूरी पर एक बम फटा. मुख्यमंत्री बिहार के नालंदा में सिलाव के गांधी हाई स्कूल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के (जनसंवाद ) दौरान किसी ने पटाखा बम फोड़ दिया. पटाखा फोड़ने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Shaheed Diwas
CM Nitish Kumar
Shaheed Diwas

मुख्यमंत्री नालंदा जिला राजगीर के दौरे के दौरान गांधी हाई स्कूल में एक घटना हुई है. पंडाल में बैठे करीब तीन चार सौ लोग उपस्थित थे . वहां मौजूद लोगों से मुख्यमंत्री आवेदन ले रहे थे. इसी बीच पर पंडाल के पीछे एक धमाका हुआ अचानक हुई तेज आवाज से भगदड़ मच गई. सुरक्षाकर्मी युवक को दबोचने में सफल रहे.आगे की कार्रवाई की जा रही है.

CM नितीश कुमार के कार्यक्रम में पटाखा फोड़ने के मामले पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब किया है. नालंदा एसपी से सुरक्षा चूक पर रिपोर्ट मांगी गई है.

नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक को लेकर बिहार डीजीपी ने हाई लेवल माटिंग बुलाई है, कई अफसर पर गाज गिरनी तय है.

#Biharnews #Nitishkumar