Patna Bihar :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लाखों स्कूली छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है. अब राज्य के स्कूलों में सिर्फ पांच दिनों की पढाई होगी. यानी सोमवार से शुक्रवार के बीच ही सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ना होगा. वहीं शनिवार के दिन बच्चों को स्कूल तो जाना होगा लेकिन उन्हें बिना पढ़ने-लिखने की जरूरत नहीं होगी. स्कूली बच्चे शनिवार को बिना बैग के स्कूल आएंगे. इस दिन बच्चे केवल खेलेंगे. बच्चों का स्कूल के प्रति जुड़ाव बढ़ाने के मकसद से राज्य सरकार ने इस नए प्रयोग की घोषणा की।

Bihar University News विश्वविद्यालय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि – GoltooNews https://t.co/eJL1dya0o4 #brabu #muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 11, 2022
मुख्यमंत्री नीतीश ने शुक्रवार को शिक्षा दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल के प्रति आकर्षित करने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है. बच्चे पांच दिन पढाई करेंगे वहीं छठे दिन शनिवार को वे खेलकूद जो शारीरिक तौर पर उन्हें मजबूत करेगा. इससे बच्चों में अन्य प्रकार की खेल गतिविधि को बढ़ावा दिया जा सकेगा।
#scchol #education #nobagday #NitishKumar #bihar

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।