Headlines

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ का सेवा नियमितीकरण की मांगों को लेकर 5 दिवसीय धरना

Bihar University News Bihar University News
Advertisements

Patna 15 February : बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अपनी सेवा नियमितीकरण की मांगों को लेकर 22 मार्च से 5 दिवसीय धरना पर बैठेंगे ।
बिहार के ग्यारह पारंपरिक विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों की सेवा नियमित/समायोजित करने को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ विगत कई वर्षों से आन्दोलनरत है।
आज की परिस्थिति में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था मूल रूप से अतिथि सहायक प्राध्यापकों पर ही निर्भर है।इस सत्य को विश्वविद्यालय एवं सरकारी महकमे में दबी जुबान से स्वीकार भी किया जाता है, किंतु इनके गर्दन पर 24 घंटे सेवा मुक्ति का तलवार भी लटकता रहता है। जिसके कारण अतिथि सहायक प्राध्यापकों में भारी असंतोष व्याप्त है।


मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्रियों तक बार-बार अपनी मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है लेकिन अभी तक परिणाम कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा में भी विभिन्न स्थानों पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने ज्ञापन दिया था। मुख्यमंत्री जी ने कहा भी था कि मामला मेरे संज्ञान में है।
*एक तरफ महागठबंधन की सरकार द्वारा रोजगार मुहैया कराने हेतु नौकरी की बरसात की घोषणा किए जा रही है तो दूसरी तरफ अपनी सेवा को सुरक्षित करने के लिए अतिथि सहायक प्राध्यापक सरकार की ओर आस लगाए हुए हैं।

  • पूर्व में बिहार के विश्वविद्यालयों में कार्यरत अस्थाई शिक्षकों की सेवा समायोजित की गई है। कुछ अन्य राज्यों में भी अस्थाई/अंशकालिक/अतिथि सहायक प्राध्यापकों की सेवा नियमित/ समायोजित की गई है।
    *संघ की मांग है कि–
    अतिथि का स्टेटस एवं प्रत्येक 11 महीनों पर सेवा रिन्यूअल को अविलम्ब हटाते हुए सेवा नियमित की जाय।
    *अपनी मांग को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने गर्दनीबाग,पटना में 22 मार्च से पांच दिवसीय धरना का आह्वान किया है।

22 मार्च से 28 मार्च तक धरना का कार्यक्रम

22/3—जे पी यू + वी के एस यू
23/3—टी एम बी यू + बी एन एम यू+मुंगेर वि
24/3—पटना वि +पुर्णिया वि + पाटलिपुत्र वि + के एस डी एस यू
27/3– बी आर ए बी यू
28/3—एल एन एम यू

#biharuniversity #news #muzaffarpur