Headlines

Bihar Targetball Team Announced : आगरा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगी भाग

Bihar Targetball Team Announced Bihar Targetball Team Announced
Advertisements

Patna 24 April : Bihar Targetball Team बिहार टार्गेटबॉल टीम घोषित: आगरा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगी भाग

Bihar Targetball Team Announced

उत्तर प्रदेश के आगरा में 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही 10वीं सब जूनियर नेशनल टार्गेटबॉल प्रतियोगिता और 9वीं सीनियर फेडरेशन कप के लिए Bihar Targetball Team बिहार टार्गेटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी बिहार टार्गेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने दी।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पूर्व में आयोजित ट्रायल्स और सनशाइन स्कूल में लगे प्रशिक्षण शिविर में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चुने गए खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Bihar Targetball Team Announced

सब जूनियर बालक वर्ग:

टीम की कमान अमन को सौंपी गई है। अन्य खिलाड़ी हैं –
शिवम, आयुष, कृष्ण नंदन, राज निलेश, समर, धैर्य, आदित्य, सुमन सौरभ, आयुष, राज राय, गौरव, विनीत, रुद्र, पार्थ, विवेक।
टीम की कोच रागनी ठाकुर होंगी।

सब जूनियर बालिका वर्ग:

इस वर्ग की कप्तान भूमि होंगी। टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं –
रौशनी, आन्या, प्राची, अरुणिमा, रूपा, स्वेक्षा, काब्या, निमिशा, सिमरन, अरुणिमा शुक्ला, सुलेखा, साक्षी, श्वेता, पुतुल, मुस्कान।
कोच रागनी ठाकुर, और मैनेजर के रूप में मुनिता जिम्मेदारी संभालेंगी।

सीनियर फेडरेशन कप – पुरुष वर्ग:

इस टीम की अगुवाई आकाश करेंगे। टीम में हैं –
प्रियांशु, शशांक, ऋतिक, कुशाग्र, अम्बर, सचिन, विनय, आलोक, सौरव, पिंटू, विशाल, प्रमोद, विजय, राहुल, विनीत।
टीम के कोच गौरव कुमार होंगे।

इस मौके पर तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयोजक मनीष कुमार, प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह, जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, सनशाइन प्रेप हाई स्कूल के बोर्ड सदस्य एवं संघ के पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *