Headlines

Bihar Teacher Staff Coordination Committee आगामी 09 एवं 10 फरवरी को धरना पर बैठेंगे

Shaheed Diwas Bihar Teacher Staff Coordination Committee
Advertisements

Patna 16 January : शिक्षा, संस्थान और संगठन की रक्षार्थ एवं शिक्षा-कर्मियों की सम्मानजनक स्थिति कायम करने हेतु बिहार राज्य शिक्षक-कर्मचारी समन्वय समिति Bihar Teacher Staff Coordination Committee के नेतृत्व में अनुदानित माध्यमिक, इन्टर, डिग्री महाविद्यालय और अंगीभूत महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय स्तरीय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त रुप से विधानसभा के समक्ष 09 एवं 10 फरवरी को रोषपूर्वक धरना-प्रदर्शन करेंगे। उक्त निर्णय प्रो.अमरेश शांडिल्य की अध्यक्षता में संपन्न समन्वय समिति की बैठक में लिया गया।

Bihar Teacher Staff Coordination Committee
Bihar Teacher Staff Coordination Committee


बैठक की निर्णय की जानकारी देते हुए समन्वय समिति के सर्वसम्मति से चुने गये (निर्वाचित) संयोजक शिक्षक विधान पार्षद व फुटाब महासचिव प्रो.(डॉ.) संजय कुमार सिंह ने बताया कि आन्दोलन की बृहत तैयारी के लिए 24 जनवरी को समन्वय समिति की पटना में बैठक आहूत की गयी है।

Bihar Teacher Staff Coordination Committee
Bihar Teacher Staff Coordination Committee


आज की समन्वय समिति की बैठक को विधान पार्षद डॉ.संजीव कुमार सिंह, एआईफुक्टो के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरुण कुमार, जय नारायण सिंह मधु, ब्रज किशोर सिंह, डॉ.अशोक कुमार सिंह, डॉ.रविन्द्र कुमार, डॉ.संजय कुमार, डॉ.वीरेन्द्र सिंह, वेंकटेश, राकेश कुमार सिंह, रणजीत कुमार सिंह, रोशन कुमार, धनंजय कुमार, महेश कुमार राय, डॉ.मनीन्द्र कुमार, प्रो.अरुण गौतम, प्रो.श्रवण कुमार, राज किशोर प्रसाद साधु, डॉ.शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रामविनेश्वर सिंह, शंकर यादव , शम्भू कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

Shaheed Diwas
प्रो.(डॉ.) संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद सह संयोजक, बिहार राज्य शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति, पटना।

प्रो.(डॉ.) संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद सह संयोजक, बिहार राज्य शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति, पटना।