Headlines

Bihar University 30 जुलाई तक कुलगीत रचना हेतु प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 27 June : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर Bihar University मुजफ्फरपुर के कुलगीत रचना हेतु अब दिनांक 30 जुलाई 2024 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएगी।

Bihar University : 30 जुलाई तक कुलगीत प्रविष्टियां आमंत्रित

कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने 30 जुलाई तक तिथि4 बढ़ाने की सहमति दे दी है। बताया कि चयनित रचना के लिए रचनाकार को ₹25000 बतौर पुरस्कार विश्वविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। गीत में संगीत संयोजन के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

Bihar University 30 जुलाई तक कुलगीत प्रविष्टियां आमंत्रित
Bihar University 30 जुलाई तक कुलगीत प्रविष्टियां आमंत्रित

कुलगीत कमेटी की बैठक में संयोजक डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल गीत हिंदी भाषा में अधिकतम चार अंतराओं में रचित होना चाहिए। विश्वविद्यालय कुलगीत रचना के केंद्र में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक- सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, विश्वविद्यालय की महान विभूतियां में डॉ राजेंद्र प्रसाद,कवि जानकी वल्लभ शास्त्री, रामधारी सिंह दिनकर, जे बी कृपलानी व रामवृक्ष बेनीपुरी आदि की उपलब्धियां की चर्चा होनी चाहिए।


डॉ गुप्ता ने बताया कि प्रविष्टियां अनिवार्य रूप से एमएस वर्ड फाइल में ईमेल आईडी- vishwavidyalyakulgeet@gmail.com पर निर्धारित तिथि तक प्राप्त होनी चाहिए।
प्रविष्टियों के साथ रचनाकार अपना नाम, आयु, पता, मोबाइल नं, ईमेल, आधार कार्ड संख्या तथा पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करेंगे।


बैठक में संयोजक डॉ रजनीश कुमार गुप्ता के साथ स्नातकोत्तर मैथिली विभाग के अध्यक्ष प्रो इंदुधर झा, आरडीएस कॉलेज दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ पयोली, एमडीडीएम कॉलेज से संगीत विभाग की अध्यक्षा डॉ स्वस्ति वर्मा, एसएनएस कॉलेज संगीत विभाग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार मिश्रा, आमंत्रित सदस्य के रूप में आरडीएस कॉलेज इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ ललित किशोर ने बैठक में विचार प्रस्तुत किये।