Muzaffarpur 14 March : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर Bihar University मुजफ्फरपुर में सीनेट की बैठक आयोजित हुई. कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे. सीनेट की बैठक में विश्वविद्यालय का 937.21 करोड़ का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास हो गया.

B.R.A. Bihar University राज्यपाल का दौरा

माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बी॰आर॰ए॰ बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की सीनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, परीक्षाफल का प्रकाशन एवं डिग्री वितरण ससमय सुनिश्चित करायें। सभी विश्वविद्यालय इनसे संबंधित कार्यों के लिए अपना सॉफ्टवेयर विकसित करें। उन्होंने कहा कि बिहार का वैशाली विश्व में लोकतंत्र की जननी है। यहाँ के नालंदा विश्वविद्यालय में विश्व भर के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते थे। हमें बिहार में पुनः ऐसे शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना चाहिए ताकि यहाँ बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, बल्कि बाहर के विद्यार्थी विद्यार्जन के लिए बिहार में आ सकें। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में शोध कार्य को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय के शिक्षकों का शोध पत्र भी नियमित रूप से प्रकाशित होना चाहिए।


गायघाट विधानसभा के विधायक निरंजन राय ने कुलाधिपति के समक्ष विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैया को लेकर गंभीर आरोप लगाए. गंभीर आरोपों के साक्ष्य को कुलाधिपति सह राज्यपाल को एक ज्ञापन के रूप में भी सोपा. उन्होंने सभी प्रकार की धांधली की जांच करने तथा नियामनुकूल दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए कार्रवाई करने के लिए निवेदन भी किया.
LS College में प्रगतिशील परिवर्तन: शैक्षणिक बुनियादी ढांचे https://t.co/dAkaqtKbXq #Muzaffarpur #lscollege
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 12, 2024
#Biharuniversity

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।