Headlines

Bihar University विभागाध्यक्ष दुर्व्यवहार के विरोध में लंगट सिंह कॉलेज शिक्षक संघ के द्वारा विरोध सभा का आयोजन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 10 March : Bihar University बिहार विश्वविद्यालय स्नात‌कोत्तर गणित के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार के साथ परिसर में हुये दुर्व्यवहार के विरोध में लंगट सिंह कॉलेज शिक्षक संघ के द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के असुरक्षित वातावरण में शिक्षकों के लिए कार्य करना अत्यंत ही कठिन है।

Bihar University विभागाध्यक्ष दुर्व्यवहार

बुस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो जयकांत सिंह ने कहा कि कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार लगातार हो रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है। इस पर तत्काल रोक लगाये जाने की जरूरत है। महाविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में तत्काल कार्रवाई करे तथा शैक्षणिक परिसर में भयमुक्त वातावरण स्थापित करे।

Bihar University विभागाध्यक्ष दुर्व्यवहार के विरोध में लंगट सिंह कॉलेज शिक्षक संघ के द्वारा विरोध सभा का आयोजन
Bihar University विभागाध्यक्ष दुर्व्यवहार के विरोध में लंगट सिंह कॉलेज शिक्षक संघ के द्वारा विरोध सभा का आयोजन

सीनेटर डॉ साजिदा अंजुम ने इस घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ प्रो संजय कुमार पर नहीं है बल्कि संपूर्ण शिक्षक समाज के ऊपर है। इस तरह के भयपूर्ण माहौल मैं कार्य करना असंभव है। प्रो. संजय को न्याय दिलाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने शिक्षकों के सुरक्षा संबंधी मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि भयमुक्त शिक्षक ही भयमुक्त समाज का निर्माण कर सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दिलाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रो सुनील कुमार मिश्रा, डॉ एस. एन. अब्बास, डॉ. दिलीप कुमार यादव, डॉ त्रिपदा भारती, डॉ शिवेन्द्र कुमार मौर्य, पो शिवा रंजन चतुर्वेदी, डॉ अजय कुमार, डॉ गौतम कुमार, डॉ रामबाबु प्रसाद, डॉ शालिनी, दो अर्चना ठाकुर, डॉ अंजना कुमारी, डॉ. संतोष कुमार अनल, डॉ एसएच फैजी, डॉ. विजय कुमार, डॉ अरुण कुमार सुमन, डॉ मणिभूषण कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ दीपिका कुमारी डॉ बानेश्वर शर्मा , डॉ. शशिकांत पाण्डेय, अर्धेंदु समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।