Headlines

Bihar University कुलपति की अध्यक्षता में नैक मूल्यांकन-2024 की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 4 June : आज दिनांक 04.06.2024 को Bihar University नूतन अतिथिशाला में कुलपति प्रो.(डॉ.) दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में नैक मूल्यांकन-2024 की तैयारी हेतु सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं 13 बिंदुओं से संबंधित हितधारकों की समीक्षा बैठक पुनः आयोजित की गई.

Bihar University समीक्षा बैठक

Bihar University
Bihar University समीक्षा बैठक

खाता प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, पुस्तकालय प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, हॉस्टल प्रबंधन, खेल प्रबंधन आदि तेरह सिस्टमों के कार्यों की समीक्षा की गई. विदित हो कि एक दिन पहले ही इन मुद्दों पर बैठक हुई थी, जिसमें कुछ विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित नहीं हो पाए थे. माननीय कुलपति प्रो.राय के निर्देशानुसार पुनः उसी विषय पर बैठक बुलाई गई थी. इस दिशा में एक-एक विभाग में हुए प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई.

Bihar University समीक्षा बैठक
Bihar University

इसकी अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो.(डॉ.) दिनेश चंद्र राय ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपना, अपने फ़ैकल्टी के सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मियों से संबंधित अकादमिक गतिविधियों एवं विभाग की उपलब्धियों को अपलोड करें. उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से इस कार्य को गंभीरता से लेने एवं निश्चित समयावधि के अन्तर्गत युद्धस्तर पर वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया.

आई.क्यू.ए.सी. के निदेशक प्रो. कल्याण झा ने विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अबतक अपलोड की गई जानकरियों एवं गतिविधियों से उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया. कुलानुशासक प्रो.बी.एस.राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.