Headlines

Bihar University News : Part-2 की अकाउंट परीक्षा में छात्रों ने कहा कि आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे गए हैं

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 5 August : बिहार विश्वविद्यालय में पढ़ाई के अलावा सब संभव है. 3 साल के कोर्स 6 साल में भी पूरे नहीं होते हैं. पार्ट 2 की परीक्षा चल रही है और कुछ प्रश्न मिले पार्ट ३ के गुरुवार को पार्ट 2 की परीक्षा थी और सवाल प्रश्न पार्ट ३ के. इस बात पर छात्र आक्रोशित हो गए और परीक्षा केंद्रों पर जमकर बवाल काटा. Part-2 की अकाउंट परीक्षा में पार्ट 3 में पढ़ाई जाने वाले मैनेजमेंट से सवाल पूछे जाने पर छात्र गुस्से में आ गया है.

छात्रों ने कहा कि आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे गए हैं सबसे पहले हंगामा साइंस कॉलेज मुजफ्फरपुर में हुआ और परीक्षा रद्द करने की मांग की गई. मुजफ्फरपुर के एल एस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, नितिश्वर कॉलेज, एमएस कॉलेज मोतिहारी, एमजेके कॉलेज बेतिया में भी हंगामा किया छात्रों ने बाद में परीक्षा नियंत्रक ने सभी छात्रों को शांत कराया.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas


बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से आश्वासन मिलने के बाद ही छात्र शांत हुए और परीक्षा देने बैठे. बिहार विश्वविद्यालय ने जांच कमेटी बना दी है इसकी जांच की जाएगी कि कैसे गलत सवाल पूछे गए.