Headlines

बीआरए Bihar University का अपना कुलगीत होगा-कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 16 May : बीआरए Bihar University का अपना कुलगीत होगा. कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने इस संबंध में सेमिनार में अपने संबोधन के दौरान घोषणा की.

Bihar University का अपना कुलगीत

उन्होंने कहा विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए कुलगीत लेखन के लिए एक खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए तैयारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी है. कुलपति की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल द्वारा अंतिम रूप से चुने हुए कुलगीत के रचयिता को पच्चीस हजार रूपए का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.

Bihar University का अपना कुलगीत
बीआरए Bihar University का अपना कुलगीत होगा-कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय

कुलपति प्रो राय ने कहा कि विश्वविद्यालय का कुलगीत विश्वविद्यालय से जुड़े हर पात्र को एक गर्व की अनुभूति करवाएगा और यह आने वाले समय सबसे बड़ी सांस्कृतिक देन होगी. यह सच है कि अपनी ताकत को याद रखना ही आत्मबल भी देता है.

विश्वविद्यालय के इतिहास के साथ कई उपलब्धियां जुड़ी हैं तथा ऐसा बहुत कुछ हुआ है जिस पर नाज किया जा सकता है. ऐसे में विश्वविद्यालय का अपना कुलगीत विश्वविद्यालय से जुड़े सभी के लिए एक गौरवपूर्ण अनुभूति होगी. कुलपति प्रो राय ने कहा कि प्रविष्टि भेजने की प्रक्रिया, अंतिम तारीख, आदि विशेष जानकारी जल्दी ही साझा को जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *