Headlines

Bihar University के पूर्व कुलानुशासक प्रो. वी.एस. राय के सेवानिवृत्त होने पर अतिथि प्राध्यापक संघ ने किया विदाई-सह-सम्मान समारोह

Bihar University प्रो. वी.एस. राय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई-सह-सम्मान Bihar University प्रो. वी.एस. राय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई-सह-सम्मान
Advertisements

Muzaffarpur 1 February : Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ द्वारा विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में पूर्व कुलानुशासक प्रो. वी.एस. राय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कुलसचिव व उपकुलसचिव सहित बड़ी संख्या में अतिथि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Bihar University प्रो. वी.एस. राय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई-सह-सम्मान

अतिथि प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्रम एवं बुके देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर प्रोफेसर वीएस राय ने केक काटकर अतिथि प्राध्यापक संघ के सभी पदाधिकारीयों को केक खिलाया। मौके पर कुल सचिव डॉ समीर कुमार शर्मा एवं उप कुलसचिव डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने भी प्रो वीएस राय को केक खिलाया।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

इस अवसर पर अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने प्रो वीएस राय के कार्यकाल को काफी बेहतर बताया। शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से इनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने काफी विकास किया।

Shaheed Diwas

कुलसचिव डॉ समीर कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रो वी एस राय ने विश्वविद्यालय के विकास में सबों के सहयोग से अच्छा काम किया है और एक समरस वातावरण तैयार किया है। उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।

Shaheed Diwas

उपकुलसचिव डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने उन्हें अपना अभिभावक बताया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की कार्यशैली को समझने का मौका मिला। विश्वास है कि उनका मार्गदर्शन विश्वविद्यालय को सतत प्राप्त होता रहेगा।
संघ के महासचिव डॉ राघव कुमार ने कहा कि प्रो वीएस राय सर का मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश हमेशा से मिलता रहा है। उनकी कार्यशैली हम सबों को प्रेरित करती रहेगी।

Shaheed Diwas

इस अवसर पर प्रो वीएस राय ने अपने कार्यकाल का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अतिथि प्राध्यापक संघ के साथ-साथ कर्मचारी एवं छात्रों का भी सहयोग मिला है। विशेष रूप से उन्होंने कहा कि अतिथि प्राध्यापक अपनी बेहतरीन शिक्षण शैली से विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने सभी अतिथि प्राध्यापकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के सचिव डॉ नीतेश कुमार ने किया।

मौके पर अतिथि प्राध्यापक संघ के डॉ ललित किशोर, डॉ राघव कुमार, डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ राकेश रंजन, डॉ रंजीत कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ रामकृष्ण, डॉ यूं एन झा, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार अभिनेश, डॉ संजय कुमार यादव, डॉ अजय शरण, डॉ मौमिता बनर्जी, समेत सैकड़ों अतिथि प्राध्यापक उपस्थित थे।