Muzaffarpur 5 February: B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग द्वारा 6 फरवरी को “मानसिक स्वास्थ्य और मन की शुद्धि: आवश्यक उपाय” विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता के संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और समग्र विकास पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा।
B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग
B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यशाला के संयोजक डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने विभाग में तैयारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य और मन की शुद्धि: आवश्यक उपाय” (A handy tool for mental health & Cleansing of Mind) विषय पर 6 फरवरी को सीनेट हॉल में एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा।

यह एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग, प्रो सोहन राज लक्ष्मी देवी तातेर जैन चेयर, जोधपुर (राजस्थान) एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
इस कार्यशाला में संरक्षक के रूप में कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ पियूष रंजन, एमबीबीएस, एमडी, मनोविज्ञान विभाग दुमका, झारखंड एवं मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ, संजय कुमार बीके, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर मानसिक स्वास्थ्य और मन की शुद्धि पर बौद्धिक देंगे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास, अकादमिक प्रदर्शन में सुधार और तनाव जैसी समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए आवश्यक उपाय बताना है। यह कार्यशाला शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उत्पादकता, स्वस्थ रिश्ते और जीवन को सार्थक बनाने में मार्ग प्रशस्त करेगी।
कार्यशाला में सभी डीन, विश्वविद्यालय अध्यक्षगण, विश्वविद्यालय पदाधिकारीगण, शिक्षक एवं छात्र शिरकत करेंगे।
Service Regularization of Guest Faculty : 16 एवं 17 फरवरी को राज्य भर के अतिथि प्राध्यापकों का महाधरना: डॉ ललित https://t.co/ugh38rwbyr pic.twitter.com/TqWypLBZOr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 4, 2026
मौके पर तैयारी समिति के डॉ आभा रानी सिंहा, डॉ विकास कुमार, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ किरण कुमारी, डॉ रितु कुमारी, डॉ ललित किशोर व गुंजा कुमारी मौजूद थे।
All Dean, HoD’s & Faculty Members,
B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur
Respected Sir/Madam,
This is to kindly inform you that a National Workshop on Mental Health is being organized as joint venture of Prof. Sohan Raj Lakshmi Devi Tater Jain Chair, Jodhpur, Rajasthan, Prajapita Brahmakumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya, Muzaffarpur and the University Department of Psychology, B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur.
The workshop is scheduled to be held on 6th February, 2026 (Friday) from 10:30 AM onwards at the Senate Hall, B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur. The workshop will be enriched by the presence of Dr. Peeyush Ranjan, who will serve as the Resource Person for the programme.
As we all are aware that the mental health is an essential aspect of personal well-being and professional effectiveness, particularly in academic environment. The workshop aims to create awareness, promote positive mental health practices, and provide an opportunity for faculty members to engage with experts and contemporary perspectives in the field.
All esteemed faculty members of B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur are cordially invited and encouraged to attend the workshop and participate actively in the academic deliberations.
Your presence and participation will greatly enrich the programme.
With regards,
By the order of Hon’ble Vice-Chancellor,
Yours sincerely, (Signature)
Prof. Rajnish Kumar Gupta
Head, University Department of Psychology
B.R.A. Bihar University, Muzaffarpur
(Convenor)

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।