Headlines

B.R.A. Bihar University में ‘भारतीय मनोविज्ञान’ रिफ्रेशर कोर्स का समापन, प्रो. जनक पांडेय ने दिया शोध का मार्गदर्शन

B.R.A. Bihar University में ‘भारतीय मनोविज्ञान’ रिफ्रेशर कोर्स का समापन, प्रो. जनक पांडेय ने दिया शोध का मार्गदर्शन B.R.A. Bihar University में ‘भारतीय मनोविज्ञान’ रिफ्रेशर कोर्स का समापन, प्रो. जनक पांडेय ने दिया शोध का मार्गदर्शन
Advertisements

Muzaffarpur 28 March : B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर के मनोविज्ञान विभाग व मदन मोहन मालवीय मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘भारतीय मनोविज्ञान’ ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स का समापन हुआ, जिसमें प्रो. जनक पांडेय ने प्रतिभागियों को शोध हेतु प्रेरित किया।

Bihar University Refresher Course on “Indian Psychology”

विगत दो सप्ताह से जारी विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग एवं मदन मोहन मालवीय मिशन बी आर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ओनलाइन रिफ्रेशर कोर्स विषय- “भारतीय मनोविज्ञान: परंपरा, संस्कृति और समकालीन संदर्भ” कोर्स के आज समापन सत्र के मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता मनोविज्ञान कुल के कुलभूषण प्रोफेसर जनक पांडेय ने प्रतिभागियों को भारतीय मनोविज्ञान के सांस्कृतिक एवं समकालीन संदर्भों में शोध कार्यों के लिए मार्गदर्शन किया। भारतीय मनोविज्ञान के ऐतिहासिक परिदृश्य के संदर्भ में उन्होंने प्रो आनंदी हजारी एवं प्रो विमलेश्वर डे को भी याद किया।

B.R.A. Bihar University में ‘भारतीय मनोविज्ञान’ रिफ्रेशर कोर्स का समापन, प्रो. जनक पांडेय ने दिया शोध का मार्गदर्शन
B.R.A. Bihar University में ‘भारतीय मनोविज्ञान’ रिफ्रेशर कोर्स का समापन, प्रो. जनक पांडेय ने दिया शोध का मार्गदर्शन

वहीं विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन में बताया कि प्रोफेसर आनंदी हजारी जैसे मुर्धन्य विद्वान ने बतौर विभागाध्यक्ष वर्षों अपनी सेवाएं बिहार विश्वविद्यालय को दिया है।

माननीय कुलपति ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सफल रिफ्रेशर कोर्स के समापन पर विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग को बधाई दी और भविष्य में औफलाईन रिफ्रेशर कोर्स कराने के लिए भी आश्वासन दिया।

निदेशक प्रोफेसर सतीश कुमार राय ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए अपने स्वागत भाषण में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष को कर्मठता एवं अकादमिक सक्रियता की सराहना की।साथ ही कोर्स समन्वयक डॉ अंकिता सिंह को बधाई दी। वहीं विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो रजनीश कुमार गुप्ता ने कोर्स के दौरान प्रतिभागियों की नियमित उपस्थिति,लगन एवं समर्पण के लिए साधुवाद दिया।

प्रतिभागियों ने भी कोर्स का फीडबैक देते हुए रिफ्रेशर कोर्स को “गागर में सागर” भरने के समान बताया। मौके पर टेक्नीशियन सोनू एवं अन्य उपस्थित रहे।