Headlines

Bihar Weather बिहार में सोमवार को वज्रपात से 18 लोग मारे गए

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 19 September : बिहार में सोमवार को वज्रपात से 18लोग मारे गए. बिहार में पिछले कुछ वर्षों से आसमानी आफत का कहर बरपाने लगा है. सोमवार को हुई वज्रपात में पूर्णिया में 4, सुपौल में 3, अररिया में 4,जमुई में दो, बांका , बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, सारण, नवादा और सारण में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है . सोमवार को हुई वज्रपात में जमुई कैमूर, बक्सरऔरजिलों में 18लोग के मरने की खबर है. सुपौल में भी 3 लोगों के मारे जाने की खबर है .बिजली गिरने से सुपौल के त्रिवेणीगंज असरअहा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. बिहार के शेखपुरा मे कोरमा थाना के मुरैना गांव में एक महिला की मौत हो गई ठनका गिरने से.

Shaheed Diwas


अररिया में 3 लोग मारे गए हैं बिजली गिरने से अररिया के विषयहरिया में बिजली गिरने से 3 लोगों की मृत्यु और कुछ और गंभीर रूप से झुलस गए है. बिहार के जमुई कैमूर बक्सर अररिया सुपौल बेगूसराय खगड़िया जिलों में आसमानी आफत कहर बरपा रही है. छपरा में चार बेगूसराय में एक व्यक्ति मारे गए हैं वज्रपात से. पटना मौसम विभाग वज्रपात की चेतावनी जारी करती है. बिजली गिरने से पहले और सावधान रहने की जरूरत है. आकाशीय बिजली गिरने की घटना बढ़ गई है. किसानों भाइयों को सतर्क रहने की जरूरत है ऐसी स्थिति में तुरंत खुले स्थान से सुरक्षित जगह पहुंच जाएं, पैरों के नीचे तो भूलकर भी खड़े ना हो.

Shaheed Diwas


मौसम विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करें.

बिजली गिरने से बचने के उपाय


1.बिजली गिरने की संभावना होने पर खुले स्थान में नहीं रहे या जाएँ, किसी पक्के मकान में और खिड़की दरवाजों से दूर रहें

2. बिजली गिरने की स्थिति में पानी का नल, फ्रिज, टेलीफोन बिजली के उपकरण, मोबाइल से दूर रहें.

3. वज्रपात के समय बिजली के पोल और टेलीविजन, मोबाइल टावर से दूर है.

4. बिजली गिरने की संभावना पर ऊंचे स्थानों से नीचे आ जाए.

5. वज्रपात से बचने के लिए भूलकर भी किसी पेड़ के नीचे खड़े ना हो, ज्यादा लोग एक जगह नहीं खड़े हो 15 फीट की दूरी अवश्य रखे हैं एक दूसरे से.

#Biharweather #Thunderstorm #Weathernews