बिहार में चौबीस घंटों के मौसम की जानकारी
Patna 15 April : बिहार के उत्तर,पश्चिम भाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई बाकी बाकी जगहों का मौसम शुष्क रहा. पश्चिमी चंपारण के रामनगर 4.2 मिलीमीटर वर्षा बाल्मीकि नगर में 2.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई बिहार में सबसे कम तापमान सबौर में 21 Degree दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान बक्सर में 45.5 डिग्री दर्ज किया गया.
Bettiah News : बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने खुद को गोली मारी – GoltooNews https://t.co/6Q42FN0rcx #Bettiah #Biharnews pic.twitter.com/KnQ7TWOjLN
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 15, 2022

जारी किए गए मौसम विश्लेषण के अनुसार सतह से 0.9 किलोमीटर ऊपर पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है साथ ही दक्षिण बिहार में सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर पछुआ एवं पछुआ हवा का प्रवाह बना रहा. जिनके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. साथी बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद एवं गया लू चलने की उम्मीद रहेगी. किशनगंज के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में बारिश होने की उम्मीद है. दक्षिण बिहार में सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक होने की संभावना है वही उत्तर बिहार में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं होंगे.
मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया
Sansad Legend T20 Cup : डीएवी टीचर्स ने स्टेट बैंक को और बैंक ऑफ़ बरोदा ने पंजाब नेशनल बैंक को पराजित किया – GoltooNews https://t.co/GfFCt5vgov #Muzaffarpur pic.twitter.com/xvrmuG6sAR
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 14, 2022

14 अप्रैल की पछुआ हवाओं के प्रवाह ने राज्य के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा दिया बक्सर के तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया पिछले 5 दिनों से बक्सर जिले में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया जा रहा है. गया, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जमुई, वैशाली, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, नवादा, नालंदा, सिवान में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा. मौसम विभाग में सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है और सावधानी बरतने का निर्देश दिया है.
#Biharweather #Weathernews #Biharnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।