Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 March : 20 एवं 21 मार्च को छपरा में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता Bihar Wrestling में मुजफ्फरपुर के पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला का गौरव बढ़ाया है। मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि मुजफ्फरपुर के पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक तीन रजत पदक एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त किया।

Bihar Wrestling

उपलब्धि पर संघ के उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह,कुमार आदित्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, प्रवीण कुमार, कार्यकारिणी सदस्य रागनी ठाकुर, अभिषेक अभिमन्यु,कुश्ती कोच रंजीत कुमार साह ने बढ़ाई दी।

Bihar Wrestling प्रतियोगिता में जिला को 4 गोल्ड सहित कुल 10 पदक
Bihar Wrestling प्रतियोगिता में जिला को 4 गोल्ड सहित कुल 10 पदक

स्वर्ण पदक
जीया गुप्ता 62 किलोग्राम भार वर्ग
सोनाक्षी चौधरी 66 किलोग्राम भार वर्ग
सालिफ इस्लाम 97 किलोग्राम भार वर्ग
आयुष मनस्वी 125 किलोग्राम भार वर्ग

Advertisements

रजत पदक
धैर्य सिंघानिया 75 किलोग्रम भार वर्ग
देवाशीष 65 किलोग्राम भार वर्ग
मयंक कुमार 125 किलोग्राम भार वर्ग

कांस्य पदक
रौनक गुप्ता 85 किलोग्राम भार वर्ग
काव्या तिवारी 58 किलोग्राम भार वर्ग
पल्लवी कुमारी 46 किलोग्राम भार वर्ग।

#wrestling

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.