www.goltoo.in

BRABU राजनीति विज्ञान विभाग में Bihar University के गवर्नेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

March 28, 2024 | by Goltoo

pnpandey

Muzaffarpur 28 March: आज दिनांक 28 मार्च 2024 को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान आईआईपीए मुजफ्फरपुर शाखा एवं विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान बी.आर.ए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में Bihar University के गवर्नेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में हुआ जिसकी अध्यक्षता पूर्व कुलपति एवं संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर रिपुसूदन श्रीवास्तव ने की.

Bihar University के गवर्नेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

सर्वप्रथम विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नीलम कुमारी ने आईआईपीए नई दिल्ली के सदस्यों एवं उपस्थित विद्वतजनों का हार्दिक स्वागत किया. तत्पश्चात संस्थान के सचिव प्रोफेसर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली की स्थापना प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के द्वारा 29 मार्च 1954 को हुए एवं जिसका अध्यक्ष लगभग एक दशक तक प्रधानमंत्री नेहरू ही रहे. राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार हेतु शोध एवं प्रशिक्षण देना है.

BRABU राजनीति विज्ञान विभाग में Bihar University के गवर्नेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
BRABU राजनीति विज्ञान विभाग में Bihar University के गवर्नेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन


प्रोफेसर अनिल कुमार ओझा ने संगोष्ठी के विषय पर व्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि पूर्व के गवर्नेंस और वर्तमान के गवर्नेंस में कितना अंतर आ गया है सीनेट और सिंडिकेट की कार्य शैली में कितना फर्क आ गया है. तत्पश्चात प्रोफेसर विपन कुमार राय ने बताया कि आज बिहार में कितने सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालय की संख्या है एवं उनके सुधार के कुछ सुझाव भी दिए.

प्रोफेसर विकास नारायण उपाध्याय ने बिहार के विश्वविद्यालय की गिरती हुई व्यवस्था पर प्रकाश डाला एवं शिक्षकों विद्यार्थियों को भी जागरूक होने को प्रेरित किया. अर्थशास्त्र के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार ने भी विषय पर उद्बोधन दिया हमें शिक्षकों कुलाधिपति एवं कुलपतियों की भी भूमिका है जो चिंतनीय है. हमें गवर्नेंस की समस्या पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. शिक्षा का उद्देश्य अच्छे मानव का निर्माण है.

 विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नीलम कुमारी:BRABU राजनीति विज्ञान विभाग में Bihar University के गवर्नेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर नीलम कुमारी:BRABU राजनीति विज्ञान विभाग में Bihar University के गवर्नेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन


धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रोफेसर एमपी चौधरी ने किया. अन्य विचार रखने वालों में चितरंजन सिंह कनक, मधु मंगल ठाकुर, चंदेश्वर कुमार, रमेश श्रीवास्तव, प्रोफेसर लाल नारायण सिंह, प्रोफेसर अवधेश कुमार, डॉक्टर भारतीय संहिता, डॉक्टर अर्चना सिंह, डॉक्टर ,अमर शुक्ला, डॉ दिलीप कुमार एवं डॉ अविनाश कुमार रहे एवं शोध छात्रों की उपस्थिति भी रही.

RELATED POSTS

View all

view all