Muzaffarpur 29 March : BRABU NSS एवं छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
BRABU NSS द्वारा विश्वविद्यालय में स्वच्छता जागरूकता
कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के प्रेरणादायी नेतृत्व में बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में प्रत्येक रविवार को संचालित किये जाने वाले स्वच्छता जागरूकता अभियान की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 29/03/2026 (रविवार) को BRABU NSS राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) एवं पुरुष छात्रावास(02), बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरुष छात्रावास(02),परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।
यह अभियान प्रातः 07:30 बजे आरंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने स्वच्छता जागरूकता अभियान में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों सहित एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता समाज के स्वस्थ एवं सशक्त निर्माण का आधार है।


इस स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए मानवीय भागीदारी (Men) और आधुनिक तकनीक (Technology) का संगम अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को जीवनशैली के रूप में अपनाने की अपील की। पुरुष छात्रावास के प्रबंधक प्रोफेसर लल्लन कुमार झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है, जिसे निरंतर अपनाने से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
BRABU VC Prof. Dinesh Chandra Rai ने ‘मंथन 5.0’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में की अहम सत्र की अध्यक्षता https://t.co/Iann1uQkDt #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/jvaAxqqSbw
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 28, 2026
इस अवसर पर एल.एन.टी. महाविद्यालय के एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
इसके पश्चात एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों एवं पुरुष छात्रावास के छात्रों (02) पुरुष छात्रावास परिसर में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।