Headlines

BRABU PAT 2025 Exam रद्द: मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में पेपर लीक, FIR दर्ज, जांच शुरू

BRABU PAT 2025 Examination रद्द: मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में पेपर लीक, FIR दर्ज, जांच शुरू BRABU PAT 2025 Examination रद्द: मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में पेपर लीक, FIR दर्ज, जांच शुरू
Advertisements

Muzaffarour 15 September : BRABU PAT 2025 Exam को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया। मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में प्रश्नपत्र लीक होने पर एक उम्मीदवार निष्कासित, FIR दर्ज, और जांच जारी है। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी।

BRABU PAT 2025 Exam रद्द

रविवार, 14 सितंबर 2025 को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) की पीएचडी एडमिशन टेस्ट (PAT) परीक्षा के दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। यह फैसला मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज (LS College) परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने के बाद लिया गया।

BRABU PAT 2025 Exam पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। उसी दौरान, एक परीक्षार्थी अभिषेक कुमार ने आर्ट्स ब्लॉक के रूम नंबर 37 में बैठे हुए प्रश्न पत्र को मोड़कर खिड़की से बाहर अपने दोस्त कंचन कुमार को दे दिया। कंचन ने उस पेपर की फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और फिर उसे वापस कर दिया।

BRABU PAT 2025 Exam

परीक्षा केंद्र की निगरानी टीम ने जांच कर अभिषेक कुमार की पहचान की और उसे तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। इस मामले में केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है और जिला प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डी.सी. राय स्वयं परीक्षा केंद्र पहुंचे और जांच के आदेश दिए।

BRABU PAT 2025 Exam के नोडल पदाधिकारी प्रो. बी.एस. राय ने दोनों पालियों की परीक्षा रद्द होने की पुष्टि की और कहा कि जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन को आशंका है कि इस लीक में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनमें कुछ पर्यवेक्षक या परीक्षा केंद्र से जुड़े कर्मी भी हो सकते हैं।

You mau like…