Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 November : मुजफ्फरपुर के तत्कालीन वरीय उपसमाहर्ता विवेक कुमार की हार्टअटैक से हुई मौत.

बिहार कैडर के 71 पीसीएस ऑफिसर के साथ उत्तराखंड में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे थे विवेक कुमार. इसी दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत. बुधवार की सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. विवेक कुमार को खच्चरों की मदद से किसी तरह से घेस लाया गया. जहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें देवाल लाया गया और पीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां विवेक कुमार की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

File image of Vivek Kumar

पटना के रहने वाले थे सीनियर डिप्टी कलेक्टर विवेक कुमार

Advertisements

घटना के बाद शोक की लहर फ़ैल गई है. मुजफ्फरपुर के प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है।

#muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.