Muzaffarpur 16 November : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी कर्मियों को दिया एक बड़ा तोहफा बढ़ा 15% महंगाई भत्ता. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 12 अजेंडों पर स्वीकृति हुई. एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए बिहार सरकार ने राज्य कर्मियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है. बिहार राज्य कर्मियों के पांचवें वेतनमान के मुताबिक 381 फ़ीसदी की जगह 396 फ़ीसदी भत्ता मिलेगा.

Earthquake in Arunachal Pradesh भारत में फिर भूकंप , अब हिला अरुणाचल प्रदेश – GoltooNews https://t.co/m2vwCcq95u #earthquake
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 16, 2022
बिहार राज्य सरकार कैबिनेट के नए फैसले के अनुसार वेतन, पेंशन प्राप्त कर रहे हैं. राज्य सरकार के कर्मियों, पेंशन कर्मियों, परिवारिक पेंशन भोगियों के लिए यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2022 से प्रभावी होगा. छठे केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन एवं पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के कर्मियों एवं पेंशन धारियों को भी 1 जुलाई 2022 से 203% के स्थान पर 212% महंगाई भत्ता दिया जाएगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के कर्मियों को एक तोहफा दिया और 15% बढ़ाया महंगाई भत्ता.
Breaking News कुढ़नी से विधानसभा सीट से ग़ुलाम मुर्तज़ा अंसारी होंगे AIMIM के उम्मीदवार – Chunav चुनाव https://t.co/J5qSVxvMHK #AIMIM #kudhni #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 15, 2022
#cmnitishkumar #Bihar #News

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।