गया जाने के रास्ते में धनरुआ के गोरीचक में अचानक भीड़ उग्र हो गई और मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला कर दिया.
Patna 21 August : मुख्यमंत्री नितीश कुमार के काफिले पर हमले का वीडियो ट्विटर पर वायरल है. वीडियो में जैमर गाड़ी के साथ साथ अन्य गाड़ियों पर पथरबाजी और तोड़फोड़ देखि जा सकती है..आइये देखते हैं क्या है वीडियो में.


मुख्यमंत्री के गया आगमन के दौरे के लिए उनका काफिला 1 दिन पहले आज रविवार को गया जा रहा था. गया जाने के रास्ते में धनरुआ के गोरीचक में अचानक भीड़ उग्र हो गई और मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला कर दिया. मुख्यमंत्री काफिले में मौजूद नहीं थे. इसलिए कि मुख्यमंत्री को सोमवार को निकलना था उसके पहले उनका काफिला पहुंच रहा था. इस रास्ते में एक दुर्घटना हो गई थी जिससे दुर्घटना को लेकर गांव वाले आक्रोशित थे और शव को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे.


CM Nitish Kumar : अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति तथा धान की रोपनी के आच्छादन का जायजा लिया – GoltooNews https://t.co/m4jr9huY7w #NitishKumar
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 21, 2022
इसी बीच सीएम का काफिला उस तरफ आने से आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया और गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सुरक्षाकर्मियों को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा पर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.आइये देखते हैं वीडियो जो ट्विटर से लीया गया है.
#nitishkumar #biharnews #convoy

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।