www.goltoo.in

College Inspection in Bihar University छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75% सुनिश्चित हो -डॉ राजीव।

October 17, 2023 | by Goltoo

sahay

Muzaffarpur 17 October : College Inspection in Bihar University रामदयालु सिंह महाविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ राजीव कुमार ने कॉलेज का निरीक्षण किया। कला, विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय के वर्ग संचालन एवं प्रायोगिक कक्षा का अवलोकन किया। इसके साथ ही कक्षा-कमरे, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों एवं आधारभूत सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल की गई। छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की पंजी, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कैश बुक का भी अवलोकन किया गया गया।

College Inspection in Bihar University वरिष्ठ शिक्षक डॉ राजीव कुमार


डॉ राजीव ने कहा कि राजभवन एवं सरकार की तरफ से 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है। कॉलेज इस दिशा में गंभीरता से पहल करे। सिलेबस के अनुसार शिक्षक अपने आप को अपग्रेड करें और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सेमिनार, डिबेट और वर्कशॉप का लगातार आयोजन किया जाए। नैक की तैयारी के लिए कॉलेज अपने आप को तैयार करें।

College Inspection in Bihar University वरिष्ठ शिक्षक डॉ राजीव कुमार
College Inspection in Bihar University वरिष्ठ शिक्षक डॉ राजीव कुमार

College Inspection in Bihar University प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा


प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार, राजभवन व विश्वविद्यालय के निर्देशों का अनुपालन शत- प्रतिशत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझावों पर त्वरित गति से पहल किया जाएगा। मौके पर प्राचार्य के साथ-साथ डॉ हरिनाम दास, डॉ रितेश कुमार, डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे।

#biharuniversity #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all