Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 February : CM Self-Help Allowance Scheme : जिलाधिकारी,मुजफ्फरपुर के निर्देश पर स्नातक (B.A./B.Sc./B.Com.) उत्तीर्ण 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत दो वर्षों तक प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाएंगे। आवेदन सत्यापन के लिए 31 मार्च 2026 से पहले DRCC, सिकंदरपुर, मुजफ्फरपुर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

CM Self-Help Allowance Scheme

जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्यों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि स्नातक (B.A./B.Sc./B.Com.) उत्तीर्ण युवक-युवतियों को मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना (SHA) का लाभ दिलाया जाए।

CM Self-Help Allowance Scheme
CM Self-Help Allowance Scheme

इस योजना के अंतर्गत 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवाओं को, जो स्नातक उत्तीर्ण हैं, बिहार सरकार की ओर से दो वर्षों तक प्रतिमाह 1000 (एक हजार) रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Advertisements

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को 31 मार्च 2026 से पहले अपने आवेदन का सत्यापन DRCC कार्यालय, सिकंदरपुर (स्टेडियम के पीछे/नेहरू स्टेडियम के नजदीक), मुजफ्फरपुर में कराना अनिवार्य है।

CM Self-Help Allowance Scheme
CM Self-Help Allowance Scheme

सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा:

  1. दसवीं एवं इंटरमीडिएट का मार्कशीट
  2. इंटरमीडिएट का SLC/CLC अथवा स्नातक का CLC
  3. बैंक पासबुक
  4. आधार कार्ड
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. एक पासपोर्ट साइज फोटो
  7. आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए
CM Self-Help Allowance Scheme
CM Self-Help Allowance Scheme

सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक सेट छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं कार्यालय अवधि (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) में मोबाइल नंबर 9471658991 अथवा 8084585453 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन सत्यापन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.